लोटस पब्लिक स्कूल केंडोवाल में धूमधाम से मनाया तीया का पर्व

by

माहिलपुर – माहिलपुर के लोटस पब्लिक स्कूल केंडोवाल में स्कूल विद्यार्थियों ने तीया का पर्व धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत चौथी कक्षा के विद्यार्थी जसकीरत सिंह ने शब्द गायन कर किया, तीया पर्व से संबंधित दसवीं कक्षा के विद्यार्थी गुरजीत सिंह पर्व मना रहे विद्यार्थियों को दी। नर्सरी कक्षा के हरषवीर व रोहित ने कविता गाकर मनोरंजन किया तो वहीं दूसरी कक्षा के स्मरप्रीत सिंह ने ‘मैडम जी नमस्ते’ गीत गाकर सबका मनमोह लिया।चौथी कक्षा की प्लवी व उसकी साथी छाताओ ने ग्रुप डांस पेश किया। दसवीं कक्षा की गुरलीन कौर व उनकेग्रुप ने गिद्दा की पेशकारी पेश की ओर नोवी व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मिलकर भंगड़ा की आईटम पेश कर विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ की प्रशंसा हासिल की। स्कूल प्रिं रुपिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ अपनी सभ्यता से जुड़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पोधे लगाकर उनका पोषण करना चाहिए। इस दौरान मैडम तजिंदर कौर, मनजिंदर कौर,वेनू शर्मा, लखबीर कौर, जोतीबाला, राजी, रजनी व जसदीप कौर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप-कांग्रेस मेयर उम्मीदवार की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर रोक लगाने से के इनकार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की याचिका पर सुप्रीम...
article-image
पंजाब

बारापुर के छिंज मेले में शक्ति यादव कोटला ने जीती 71 हजार की पटके की कुश्ती

विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 250 पहलवान, मेले में करवाई गईं 130 कुश्तियां गढ़शंकर। गांव बारापुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न राज्यों से...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में...
Translate »
error: Content is protected !!