गढ़शंकर – गढ़शंकर बंगा रोड पर आ जा रहे लोगों को रोकने वाली लड़की पर संदेह पैदा होने पर इसकी जानकारी गढ़शंकर पुलिस को देेने पर कोई बाद में कोई कारवाई न कर पुलिस ने यह मामला रफा दफा कर दिया। जिससे शिकायकर्ता खुद ठगा महसूस कर रहा है। पुलिस किसी को भी थाने लाने से भी इंकार कर रही है। इस घटना की शिकायत करने वाले युवक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि वह गढ़शंकर से बंगा रोड़ पर जा रहा था इस दौरान उसने देखा कि एक लड़की सड़क पर खड़ी आने जाने वाले वाहनों को रोक रही थी और जो वाहन रुक जाता था उसके साथ दो कारो में सवार युवक रुकने वाले वाहन सवार से मारपीट कर छीना झपटी कर रहे थे ।जिसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर वहां से चला जाता था। शिकायकर्ता ने बताया कि उसने अपनी कार को दूर रोक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी इस दौरान लड़की के बाइक सवार दोस्त ने उसके साथ भी बहसबाजी करनी चाही औऱ एक वरना कार को जिस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था पुलिस को आते देख बंगा की तरफ लेकर निकल गऎ । जबकि आई 20 कार व बाइक सवार को एसआई अपने साथ थाना ले आया यहां मामला रफा दफा कर दिया गया। शिकायकर्ता ने कहा कि अगर पुलिस इस बात की गहराई से जांच करती तो इसमें बड़े खुलासे हो सकते थे क्योंकि लॉक डाउन के वावजूद लड़की और दोनों कार सवारों की उपस्थिति दूसरी तरफ ही इशारा कर रही थी। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह से बात की गई तो वह साफ मुकर गए कि किसी को थाने लाया गया था जबकि थाना परिसर में बाइक व कार की फ़ोटो पत्रकार द्वारा खिंची गई थी।
Prev
जिला ऊना में अब पंचायतें बताएंगी लोगों को कोरोना महामारी में उनके दायित्व उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला की पंचायतों को जारी किए निर्देश
Nextऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक, रविवार तक एसडीएम के पास जमा करने होंगे सिलेंडरः डीसी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवाजाही पर भी लगा प्रतिबंध
