वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः वीरेंद्र कंवर

by

जंगल की आग बुझाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले राजेश कुमार के परिवार से मिले ग्रामीण विकास मंत्री
ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायी राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर सैली के वन में लगी आग को बुझाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार से मंगलवार देर सांय बदोली में उनके घर जाकर मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। कंवर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से पीड़ित परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कंवर ने कहा कि सरकार वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वन रक्षक राजेश कुमार की मृत्यु एक बहुत बड़ा हादसा है। उन्होंने वन संपदा की रक्षा के लिए शहादत देकर समाज को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है, जिसे हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व अकसर गर्मियों के दिनों में जंगलों में आग लगाते हैं, लेकिन इस शरारत से एक घर का चिराग बुझ गया है। हर वर्ष जंगल की आग में करोड़ों रुपए की वन संपदा राख हो जाती है और अनेकों पशु पक्षी आग की चपेट में आ कर जान गंवा बैठते हैं। कंवर ने कहा कि बदोली का जांबाज राजेश कुमार जंगल की आग को बुझाने के लिए प्रयासरत था और राजेश कुमार आग बझुाते हुए तेज़ हवाओं के चलते आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए, जिसके कारण उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इंफ्रास्ट्रक्चर के बचाव की तैयारी : जल शक्ति, वन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी को डीपीआर बनाने के निर्देश

खड्डों के तटीकरण, मार्गों में सुरक्षा दीवारों पर भी रहेगा फोकस आपदा प्रबंधन तथा मिटिगेशन को लेकर डीसी ने ली बैठक धर्मशाला, 25 अगस्त। जिला कांगड़ा में सार्वजनिक सुविधाओं के साथ-साथ निजी एवं पब्लिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 25 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें। वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उस दिशा में कड़ी मेहनत करे – अनिरूद्ध सिंह

अनिरूद्ध सिंह ने मशोबरा स्कूल में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत , स्कूल में साइंस ब्लॉक स्थापित करने का दिया आश्वासन शिमला, 31 दिसंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल चंबा में साइकलिंग द्वारा करेंगे मतदाताओं को जागरूक  – मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में...
Translate »
error: Content is protected !!