‘वर्दी पहनकर ड्यूटी पर न आएं’ की ऑडियो से मचा बवाल….वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी इन दावों को फर्जी बताया

by

राजा वड़िंग और मजीठिया ने कथित एडवाइजरी साझा की; पुलिस ने कहा- ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ

चंडीगढ़ । पंजाब में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी न पहनने और अपनी पहचान छिपाने के कथित निर्देशों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो/एडवाइजरी साझा की है। इसमें दावा किया गया कि बॉर्डर रेंज के IG कार्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।

कथित एडवाइजरी में अमृतसर देहात, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट के SSP को पुलिस कर्मचारियों की निजी सुरक्षा, ड्यूटी प्वाइंट और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के संबंध में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश बताए गए हैं। इसमें ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी, बेल्ट, पहचान चिह्न या पुलिस की पहचान उजागर करने वाली वस्तुएं प्रदर्शित नहीं करने की बात कही गई है।

ऑडियो में महिला की आवाज

वायरल ऑडियो में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए कथित निर्देशों की जानकारी देती है। इसमें पुलिसकर्मियों को निजी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और आने-जाने की दिनचर्या में बदलाव रखने की बात कही गई है।

पंजाब पुलिस ने किया खंडन

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैली इस जानकारी को फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय या उसके अधीन किसी कार्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाते या लौटते समय वर्दी न पहनने अथवा सादे कपड़ों में यात्रा करने का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने लोगों और कर्मचारियों से ऐसे संदेशों पर भरोसा न करने तथा आधिकारिक माध्यमों से जानकारी लेने की अपील की है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी इन दावों को फर्जी बताया है। इस पूरे मामले को लेकर पंजाब में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

ASI की हत्या के बाद सामने आया मामला

यह विवाद अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद सामने आया है। कथित एडवाइजरी को इसी सुरक्षा चिंता से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी आधिकारिक एडवाइजरी से इनकार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिंदू वर्ग से कहा कनाडा उनका है, वे यहीं रहे, किसी के कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता : खालिस्तानी समर्थक जगमीत सिंह ने X पर लिखा

चंडीगढ़ : कनाडा और भारत के बीच चल रही तानातनी के बीच बढ़ते दबाव में खालिस्तानी समर्थक जगमीत सिंह ने ट्वीट कर कनाडा में बसने वाले हिंदू वर्ग से कहा कनाडा उनका है, वे...
article-image
पंजाब

कर्मचारी-पेंशनर फ्रंट ने गढ़शंकर में पंजाब सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 12अगस्त: पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों के प्रति अपनाई जा रही टालमटोल की नीति के विरोध में कर्मचारी-पेंशनर संयुक्त फ्रंट की राज्य कमेटी ने सरकार द्वारा बार-बार मीटिंग के लिए...
article-image
पंजाब

क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी काबू : पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में हुए घायल

बठिंडा :  भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपियों...
article-image
पंजाब

मास्टर से मुख्य अध्यापक कार्डर की प्रमोशनें न करना निंदनीय : मुख्य अध्यापकों के लिए पैंडिंग तरक्कियां बिना देरी मुकम्मल हों -डीटीएफ

गढ़शंकर। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर से मुख्य अध्यापक कार्डर के लिए पैंडिंग प्रमोशनों को लंबे समय से लटकाने के डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने सख्त शब्दों से निंदा करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!