वर्ल्‍ड हार्ट डे पर 250 लोगों ने ‘वॉकथॉन’ में हिस्सा लिया : क्या खाते हैं, क्या महसूस करते हैं और क्या करते हैं हर चीज का असर आपके हार्ट पर पड़ता -डॉ. रवि कुमार

by

होशियारपुर, 29 सितंबर: मिनी सचिवालय के कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ सहित लगभग 250 लोगों ने शुक्रवार को यहां एक ‘वॉकथॉन’ में भाग लिया।
वर्ल्‍ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में आईवीवाई अस्पताल, होशियारपुर द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया था, जिसे डीसी कार्यालय से होशियारपुर के एडीसी राहुल चाबा ने हरी झंडी दिखाई । वॉकथॉन का समापन पुलिस लाइन, होशियारपुर में हुआ। इस मौके पर अन्य लोगों में सीनियर कार्डियोलॉजी कंसलटेंट डॉ रवि कुमार, कार्डियोलॉजी कंसलटेंट डॉ गौरव अग्रवाल , आईवीवाई अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर सुखविंदर सिंह और हेड मेडिकल ऑपरेशन डॉ. सचिन सूद ने भी वॉकथॉन में भाग लिया। इस बीच वॉकथॉन के दौरान, प्रतिभागियों ने इस वर्ष के वर्ल्ड हार्ट डे की थीम ‘यूज हार्ट, नो हार्ट’ के अनुरूप हार्ट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ जीवन शैली और आहार के महत्व पर जागरूकता बढ़ाई।
इस अवसर पर बोलते हुए राहुल चाबा ने हमारी दैनिक जीवन शैली में तनाव प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, ”हम काम करते रहते हैं और तनाव लेते रहते हैं जबकि अपने खान-पान और व्यायाम पर कम ध्यान देते हैं। इससे हमारे दिल पर भारी बोझ पड़ता है जो आकार में तो छोटा है लेकिन हमारी दोषपूर्ण और सिडैंटरी लाइफ स्टाइल का इसको भारी बोझ उठाना पड़ता है।”
उन्होंने शहरवासियों से काम और तनाव के बोझ को प्रबंधित करने पर ध्यान देते हुए अपने दिल का पूरा ख्याल रखने और समान रूप से उचित स्वस्थ आहार लेने और नियमित व्यायाम करने का आग्रह किया।
डॉ. रवि कुमार ने कहा, “जिस दिन आपका जन्म होता है उसी दिन से आपका हार्ट बिना रुके काम करना शुरू कर देता है। आप क्या खाते हैं, क्या महसूस करते हैं और क्या करते हैं हर चीज का असर आपके हार्ट पर पड़ता है। बचपन से ही सही आहार और व्यायाम के महत्व को समझना और उस पर अमल करना बहुत जरूरी है। आदतें एक दिन में नहीं बनतीं, उन्हें शुरू से ही अपने अंदर समाहित करने की जरूरत है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गए गांव गढ़ी के सरकारी हाई स्कूल में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए जागरुक किया...
article-image
पंजाब

350वां शताब्दी समारोह को समर्पित नगर कीर्तन संबंधी पोस्टर जारी

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहीदी की 350वीं बरसी को समर्पित शताब्दी समारोह श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में...
article-image
पंजाब

19 साल बाद इंसाफ : हार्ट सर्जरी का खर्च वापस, आपात स्थिति में निजी अस्पताल में एआईआईएमएस रेट लागू नहीं

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में पंजाब सरकार की अपील खारिज करते हुए एक सरकारी शिक्षक को 19 साल पुराने चिकित्सा प्रतिपूर्ति विवाद में पूरी राहत दे दी है।...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के तहत डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) की प्रांतीय कमेटी के फैसले के अंतर्गत 2 से 4 जुलाई को पंजाब सरकार के पेश किए पहले बजट...
Translate »
error: Content is protected !!