वादाखिलाफी के विरोध में टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर, 5 अगस्त: संयुक्त फ्रंट द्वारा दिए गए अर्थी फूंक प्रदर्शन के आह्वान पर गढ़शंकर मंडल में टेक्निकल सर्विसेज युनियन, पेंशनर संगठन तथा रेगुलर कर्मचारियों ने वादाखिलाफी के विरोध में मुख्यमंत्री पंजाब का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा की मुख्यमंत्री ने मुलाजिमों का सारा बकाया और सभी मांगे मानने की बात की थी। मुलाज़िमों से रखी 2 अगस्त की बैठक रद्द कर 22 अगस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी समझती है मुख्यमंत्री जानबूझ कर मुमुलाजिमों व पेंशनरों को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने सरकार से बड़े स्केलों का बकाया एक-एक 2016 से जारी करने, महंगाई भत्ता की किश्तें जारी करने, 2004 के पश्चात भर्ती हुएमुलाज़िमों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, सेवा निवृत कर्मचारियों को बिजली के प्रयोग रियायत देने, 31 दिसंबर 2015 से पहले सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को 2:59 फैक्टर से स्केल शोधने, विभाग में खाली पड़े पदों पर तुरंत पक्की भर्ती करने, 200 रुपये डिवेलपमेंट फंड की कटौती बंद करने आदि की मांग की गई। रोष प्रदर्शन दौरान सुरजीत सिंह रिटायर्ड एसडीओ, स्वर्ण सिंह, सोढ़ी लाल, बलबीर सिंह, बेअंत सिंह, सुखविंदर सिंह, प्यारा सिंह, जगदीश सिंह, अश्विनी कुमार, मूलराज शर्मा आदि ने संबोधित किया। मंच का संचालन जगदीश चंद्र द्वारा किया गया और प्रधानगी कश्मीरी लाल द्वारा की गई। इसमें विशेष तौर से सर्कल कैशियर कुलविंदर अटवाल तथा सर्कल प्रधान नरेंद्र मेहता ने भी संबोधितकिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दभोटा पुल की रिपेयर पर करीब 2.92 करोड़ होंगे खर्च : MLA हरदीप सिंह बावा

रोहित भदसाली।  नालागढ़ : नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बुधवार को दभोटा पुल का रिपेयर का कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू करा दिया है। यह पुल 8 जुलाई, 2023 को तेज बारिश...
article-image
पंजाब

खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी का उद्घाटन : मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से किया

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी स्थापित किए जिसका उद्घाटन मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात की 126वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ

‘मन की बात’ में आप सभी से जुड़ना, आप सभी से सीखना, देश के लोगों की उपलब्धियों के बारे में जानना, वाकई मुझे बहुत सुखद अनुभव देता है। एक दूसरे के साथ अपनी बातें...
article-image
पंजाब

जनहित र्मोचा के मुख्य सलाहकार भाग सिंह अटवाल की माता की आत्मिक शांति के लिए रखा पाठ का भोग 14 अगस्त को

गढ़शंकर। जनहित र्मोचा के मुख्य सलाहकार व सेवानिवृत इंस्पेकटर भाग सिंह अटवाल, एएसआई निरपाल सिंह अटवाल व अवतार सिंह अटवाल की माता सरवण कौर का देहांत हो गया था। जिनका अंतिम संसकार उनके गांव...
Translate »
error: Content is protected !!