वायु सेना के लड़ाकू जहाजों से गूंजायमान होगा सुजानपुर का आसमां : 10 मार्च को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (स्काट) दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

by
डीसी गंधर्वा राठौड़ ने प्रशासनिक और सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ की बैठक
एएम नाथ। सुजानपुर 29 जनवरी। भारतीय वायु सेना पहली बार हिमाचल प्रदेश में एक अदभुत एयर शो करने जा रही है और इस सिविल एयर डिसप्ले के लिए सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के मैदान को चुना गया है। 10 मार्च को होने वाले इस सिविल एयर डिसप्ले के लिए रक्षा मंत्री ने अनुमति प्रदान कर दी है। सुजानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। क्योंकि, आम तौर पर वायु सेना के इस तरह के सिविल एयर डिसप्ले कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही किए जाते हैं।May be an image of table
सिविल एयर डिसप्ले के लिए वायु सेना और सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के अलावा प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों को लेकर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने इस आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।
उपायुक्त ने बताया कि वायु सेना के अधिकारियों ने सुजानपुर के चौगान तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों का प्रारंभिक मुआयना कर लिया है और इस पूरे क्षेत्र को सिविल एयर डिसप्ले के लिए काफी उपयुक्त बताया है। यह शो होली के कुछ दिनों बाद ही 10 मार्च को करवाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग वायु सेना के जांबाजों के हैरतअंगेज करतबों का रोमांच अनुभव कर सकें।
गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि इसका उद्देश्य आम लोगों को भारतीय वायु सेना की उपलब्धियों से अवगत करवाना तथा बच्चों को वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। इसलिए, इस शो में स्कूली बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति होनी चाहिए। शो के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य से इन सभी प्रबंधों का विवरण जिला प्रशासन को प्रेषित करने की अपील की।
इस अवसर पर सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि सिविल एयर डिसप्ले में वायु सेना के 11 लड़ाकू विमान भाग लेंगे और यह एक बहुत ही अदभुत शो होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से इस शो के लिए सुजानपुर के साथ लगते हमीरपुर, जिला कांगड़ा और मंडी के क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर बच्चों को भी आमंत्रित करने का आग्रह किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक, अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता

 सोलन :   हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  अजय कुमार यादव ने कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंजवड़ की लाहौर में हत्या : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ को दो लोगों ने गोलियां मारी

जालंधर : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई है, उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। भारत में आतंकवाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीर निगाहा में पंजाब के युवक से पुलिस ने पकड़ा देसी कट्टा पिस्तौल : आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

एएम नाथ। ऊना :  ऊना जिला के धार्मिक स्थान पीर निगाह पर पुलिस ने पंजाब के एक युवक को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब से कुछ युवक माथा टिकने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 करोड़ रुपये के हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव में पांच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने पर बल दे रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

पालमपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पालमपुर में आयोजित उत्तर भारत के पहले हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव के समापन समारोह में चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!