वार्ड वासियों ने पार्टी हाईकमान से की जिम्पा को टिकट देने की अपील, जीत का दावा

by

होशियारपुर । नगर निगम चुनाव के मद्देनजऱ लोग अपने प्रिय नेता को विजयी बनाने के लिए एकजुट होने शुरु हो चुके हैं तथा जिन्हें अभी तक टिकटें नहीं मिली हैं उनके लिए पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग करने में भी पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी के तहत वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर वार्ड वासियों ने पूर्व पार्षद एवं वर्तमान में उद्योग विकास कारपोरेशन पंजाब के सीनियर उपचेयरमैन ब्रह्मशंकर जिम्पा को टिकट देने की हाईकमान से मांग करते हुए जिम्पा से भेंट की। इस मौके पर सरपंच नरवीर नंदी, एडवोकेट इंद्रपाल सिंह धन्ना, बोबी शर्मा, काका सहोता, विक्की भोगल, विपन जैन, एडवोकेट मुनीष जोशी, मोहित शर्मा, नीरज, बोबी साना, बिन्दु शर्मा, मदन लाल मद्दी, मिक्की, राजेश्वर दयाल बब्बी, दर्शन वोहरा आदि ने कांग्रेस पार्टी हाईकमान से अपील की कि वह श्री जिम्पा को टिकट देकर इस सीट पर जीत को सुनिश्चित बनाएं। उपस्थिति ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान को विश्वास दिलाते हैं कि वह इस सीट को विजयी बनाकर पार्टी की झोली में डालेंगे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नेताओं से भी अपील की कि वह पार्टी हाईकमान के आगे लोगों की मांग को उठाएं तथा 1-2 दिन में श्री जिम्पा को टिकट देने की घोषणा करें ताकि सभी चुनाव की तैयारियों में जुट सकें। इस मौके पर श्री जिम्पा ने कहा कि वह पार्टी सिद्धांतों का पालन करते हैं तथा उन्हीं के तहत उन्होंने टिकट के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी जनता की आवाज़ को जरुर सुनेगी तथा उन्हें फिर से जनता की सेवा का मौका जरुर दिया जाएगा। उन्होंने अपने हक में आवाज़ बुलंद करने पहुंचे लोगों का धन्यवाद कि

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ विषय पर वर्कशाप आयोजित

गढ़शंकर,  28 अक्तूबर :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के बायोलॉजी विभाग और आईआईसी द्वारा प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ (वर्मी कंपोस्टिंग और टैंपल फ्लावर्स वेस्ट...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक का गांव बसी गुलाम हुसैन में कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन : लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं आम आदमी क्लीनिक: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 28 फरवरी:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने वाले आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे गांव बसी गुलाम हुसैन...
article-image
पंजाब

कनाडा में 24 वर्षीय पंजाबी युवक की झरने पर नहाते समय दुखद मौत

संगरूर, 18 जून ;  करीब ढाई साल पहले कनाडा के एन.बी. राज्य के मॉन्कटन शहर में पढ़ाई करने गए अपने माता-पिता के इकलौते बेटे पंजाबी युवक गुरप्रीत सिंह (24) की झरने पर नहाते समय...
Translate »
error: Content is protected !!