जेएनवीएसटी 2026-27 की परीक्षा में सभी योग्य विद्यार्थी करवाएं पंजीकरण : जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन के लिए हुई बैठक

by

होशियारपुर, 12 जूनः जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) सत्र 2026-27 के सफल संचालन पर विचार-विमर्श और रणनीति बनाने के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अऱोड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल, ब्लाक शिक्षा अधिकारी जसवंत बंसल, चरणजीत सिंह भाग लिया।

बैठक का मुख्य एजेंडा मौजूदा बुनियादी ढांचे की समीक्षा करना, योग्य छात्रों तक व्यापक पहुंच के लिए रणनीतियों पर चर्चा करना, आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना, और आगामी जेएनवीएसटी 2026-27 के लिए सुचारू समन्वय सुनिश्चित करना था। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में छात्रों, अभिभावकों के बीच जेएनवीएसटी के बारे में जागरूकता बढ़ाने, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना और उम्मीदवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने पर चर्चा की गई। इसके बार में कनिष्ठ सचिवालय सहायक जवाहर नवोदय विद्यालय होशियारपुर ध्रुव चौहान की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया ।

जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक व्यक्ति को शिक्षित करना सौ लोगों को भोजन कराने के समान है।  उन्होंने सभी बीपीईओ और बीएनओ को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित क्षेत्रों में प्रत्येक योग्य उम्मीदवार को जेएनवीएसटी 2026-27 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर से वंचित न रहे ।पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने होशियारपुर के सभी अभिभावकों एवं अध्यापकों  से अनुरोध करते हुए कहा कि वे जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 के लिए सभी योग्य विद्यार्थियों  का पंजीकरण अवश्य कराएं। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, होशियारपुर, सभी ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक नोडल अधिकारी का इस महत्वपूर्ण बैठक में उनकी सक्रिय भागीदारी और निरंतर सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सभी नागरिक अपने और बच्चों के आधार अपडेट अवश्य करवाएं: ए.डी.सी

सेवा केंद्रों में बनवाए/अपडेट करवाए जा सकते हैं आधार कार्ड होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत सरकार की ओर से जारी किया गया आधार कार्ड नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग पहचान, पते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ताबूत पर लिखवाया-मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी … दहला देगी अतुल सुभाष की कहानी

51 दिन पहले बेंगलुरु में रहने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली थी. सुसाइड से पहले अतुल ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए अपनी बीवी और उसके घरवालों को जिम्मेदार ठहराया...
article-image
पंजाब

मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल...
article-image
पंजाब

Demand Impartial Probe into False

MLA terms accusations baseless at joint press conference Calls for strict legal action against those found guilty No question of illegal extortion in my nameMLA demands investigation with transparency and accountability Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.14 :...
Translate »
error: Content is protected !!