वालीबाल में बडेसरों , पंडोरी खजूर जनौड़ी व भीखोवाल रहे विजेता

by

कबड्डी नेशनल स्टाइल में टांडा व हाजीपुर ने मारी बाजी
होशियारपुर, 12 सितंबर:
‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों में आज नौजवानों में पूरा दम खम दिखाया। ब्लाक स्तरीय खेलों की प्रतिस्पर्धा पार कर जिला स्तर पर पहुंचने वाले खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे, जिसका असर मैदान में देखने को मिला।
जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज वालीबाल अंडर-14 लडक़ों के मुकाबलों में भीखोवाल, पंडोरी खजूर जनौड़ी, बडेसरों विजेता रहे। इसी तरह कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-14 लडक़ों में टांडा व हाजीपुर विजयी रहे। बैडमिंटन लडक़ों में होशियारपुर के अर्जुन मोहन, तनवीर सिंह, सोनू कपूर विजेता रहे जबकि लड़कियों में जैसमीन कौर विजेता रही।
किक बाक्सिंग लड़कियों के 28 किलोभार वर्ग में मोनिका पहले व पूनम दूसरे स्थान पर रही। 32 किलोभार वर्ग में पल्लवी पहले व इंद्रजीत कौर दूसरे स्थान पर रही। 47 किलोभार वर्ग में आरती पहले व राधा दूसरे स्थान पर रही। लडक़ों के 47 किलो से अधिक भार वर्ग में जशदीप सिंह विजेता रहे।
बास्केटबाल अंडर-14 लडक़ों के मुकाबलों के बाद शेरगढ़ व पुरहीरां का फाइनल मुकाबला होगा, इसी तरह यूनाइटेड क्लब व मड़लूी ब्राह्मणां तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेलेंगे। लडक़ों के खो-खो मुकाबले में नारु नंगल व महिंगरोवाल ने फाइनल में अपना स्थान बनाया जबकि लड़कियों में महिंगरोवाल व सूसा फाइनल खेलेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में 6 लोगों को काबू : 11 वर्ष पहले क्राइम की दुनिया में गैंग सरगना ने रखा कदम, 24 मुकदमे दर्ज

हरियाणा। हरियाणा के इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में जिला नूंह पुलिस ने 6 लोगों को काबू किया है। लुटेरों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में 7 एटीएमों में से 1.5 करोड़ रुपए लूट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
article-image
पंजाब

दो गुतां वाले के धार्मिकस्थल से चोरों ने गोलक चोरी

माहिलपुर – माहिलपुर इलाके के धार्मिकस्थलों पर चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है और चोर पुलिस की पकड़ से दूर है पर चोरी की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही। शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!