वास्तु दोष जानलेवा बीमारी का कारक हो सकता : डॉक्टर भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हृदयधात , कैंसर, टी बी , किडनी , फेफड़े,माइग्रेन जैसी जानलेवा बीमारियों के पिछे हमारे भवन के वास्तु दोष भी कारक होते है ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का।अगर किसी भी रहवासीय इकाई में ईशान कोण में शोचालय, गंदगी, कूड़ा करकट, सिविरेज टैंक, सीढी, भारी निर्माण हो गया है तो भवन में ना ना प्रकार के रोगों का प्रवेश हो जाता है, ईशान कोण के वास्तु दोषों के साथ साथ आग्नेय कोण व नेरित्य कोण भी दूषित है पूर्व दिशा भी दूषित है और शौचालय ग़लत दिशा में है या शौचालय में लगी कम्बोड शीट ग़लत दिशा में हैं तो हृदयधात जेसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है! ईशान कोण के साथ अगर आग्नेय कोण के साथ दक्षिण दिशा में भूमिगत जल, बेसमेंट आदि होने से ऐसे घरों में खासकर महिलाए रुग्ण रहती हैं! ईशान कोण के दूषित है और उतर दिशा दूषित है तो श्वास से जुड़ी गंभीर बिमारी , फेफड़ों के संबंधित बीमारी का सामना करना पड़ सकता है!
ईशान कोण, ब्रह्म स्थल व नेरित्य में दोष है और तिर्यक रेखा पर शयन कक्ष है तो रोगों का स्थाई वास हो जाता है ऐसे घरों मे लकवा जैसी घातक बीमारी, अंग विकार आदि भी हो सकते हैं।
जिन घरो में लगातार कोई रोगी व्यक्ति है उन घरों का वास्तु निरीक्षण और आंकलन किया जाए तो ईशान कोण अवश्य दूषित मिलता है ईशान को साफ सुथरा व हल्का रख कर असाध्य रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है ! इसलिए तो वास्तु में एक मुख्य सिद्धांत है कि उतर दिशा और पूर्व दिशा एवं ईशान कोण में कम से कम निर्माण करे और निरोगी जीवन जिए !

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीबीएमबी चेयरमैन ने गैरकानूनी ढंग से गेट खोले – मुख्यमंत्री मान : मुख्यमंत्री मान ने कहा हाईकोर्ट के आदेश में यह कहीं भी नहीं लिखा है कि हरियाणा को दिया जाए अतिरिक्त पानी

नंगल डैम : पंजाब सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बढ़ते टकराव के बीच बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी सुबह बिना किसी सूचना के नंगल डैम के गेट्स खोलने पहुंचे तो सुचना मिलते...
article-image
पंजाब

शुल्क, व्यापार और दृढ़ता: भारत को संकट को अवसर में बदलना होगा – अमृत सागर मित्तल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आईटीएल ग्रुप के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कहा है कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50% के भारी शुल्क को केवल चुनौती के रूप में नहीं,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पार्षद प्रेमलता और CPDL डायरेक्टर अरुण वर्मा ने निभाया वादा, सेक्टर-43 में 400 KVA ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून : सेक्टर-43 के निवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में निर्बाध...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मांगों की अनदेखी के विरोध में 21 जुलाई को बिजली कर्मी करेंगे पुतला फूंक प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़। इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन की वर्किंग कमेटी की बैठक सेक्टर-25 में यूनियन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में यूनियन के माननीय...
Translate »
error: Content is protected !!