विकास की राह में आने वाली बाधाएं दूर की जाएंगी : सांसद मनीष तिवारी

by

रेजिडेंट यूनाइटेड फ्रंट 38 (वेस्ट) द्वारा आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स कम कल्चरल कार्यक्रम में भाग लिया

चंडीगढ़, 24 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि विकास के रास्ते में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाएगा। जिन्होंने रेजिडेंट यूनाइटेड फ्रंट 38 (वेस्ट) द्वारा हर साल बच्चों के लिए आयोजित किए जाने वाले स्पोर्ट्स कम कल्चरल कार्यक्रम में बोलते हुए, कचरे के पहाड़ों को खत्म करने के लिए अधिकारियों से बात करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने विशेष तौर पर क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर के लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए स्थानीय लोगों की एक कमेटी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सांसद तिवारी ने कहा कि कचरे के पहाड़ की समस्या के समाधान के लिए वह नगर निगम से तय समय सीमा के अंदर काम पूरा करने की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि इस मामले में कुछ हलचल हुई है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इस मौके पर सांसद ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी सांसद निधि से ग्रांट देने का भी भरोसा दिलाया।
इस बीच, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए प्रशासन द्वारा ली जाने वाली फीस की निंदा की। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम में मौजूद अपने प्रतिनिधियों से इस संबंध में प्रस्ताव लाने को कहेगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा कांग्रेस पार्टी के लिए पहली प्राथमिकता है।
इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, वरिष्ठ नेता चंद्रमुखी शर्मा, चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव राजीव मोदगिल, चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरमेल केसरी, संस्था के अध्यक्ष डॉ. के.एस चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी.के गुप्ता, महासचिव जीएस पटियाल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

200 रुपए के लिए पति-पत्नी ने की युवक की बेरहमी से हत्या : शराब का कारोबार करते है पति पत्नी

डेरा बाबा नानकः पंजाब सरकार अवैध देशी शराब की तस्करी रोकने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन शराब के लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक कोडू मसीह पर शराब व्यापारी और...
article-image
पंजाब

बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में 4 आरोपी अरेस्ट: नवजोत की हत्या को महज बिजली बिल भरने के एक मामूली विवाद के कारण दिया अंजाम

चंडीगढ़ : पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। सभी हत्यारोपी वारदात को कैंपस स्थित इंजीनियरिंग विभाग के पास अंजाम देकर फरार...
article-image
पंजाब

30 अक्टूबर की फायरिंग मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार,

खन्ना : पुलिस ने माछीवाड़ा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में दो आरोपियों गुरदयाल सिंह व हर्षदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग दौरान गोली एक व्यक्ति को लगी थी।जिसे अस्पताल में...
Translate »
error: Content is protected !!