विकास क्रांति रैली ने होशियारपुर में लिखी प्रगति की नई इबारत – ब्रम शंकर जिम्पा

by

रैली ने विरोधियों का मुंह बंद किया और कईयों को सुलाया
होशियारपुर, 19 नवंबर:
होशियारपुर के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर में आयोजित विकास क्रांति रैली की बड़ी सफलता के लिए लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर के सभी लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की विकास क्रांति रैली में इतनी बड़ी संख्या में भाग लेने वाले सभी मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और स्वयंसेवी साथियों के वह हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर 2023 एक ऐतिहासिक दिन बन गया है और इसने होशियारपुर में प्रगति का एक नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 867 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अपने पसंदीदा नेताओं का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और लोगों की इतनी बड़ी संख्या में मौजूदगी इसका स्पष्ट प्रमाण है। ब्रम शंकर जिम्पा ने इन दोनों नेताओं को हार्दिक धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा होशियारपुर के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी गई है, जिसके लिए होशियारपुर के लोग हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और वालंटियरों की बहुत सराहना की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस रैली की जबरदस्त सफलता देखकर कई लोगों के मुंह पर ताले लग गये हैं और कई लोग तो सो ही गये हैं। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व रैली ने विरोधियों को बता दिया है कि अनुशासन कैसे कायम रखा जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

केवल AAP शासित दो राज्यों में बिजली बिल जीरो : चब्बेवाल रैली में अरविंद केजरीवाल ने किए कई वादे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उपचुनाव चब्बेवाल में अपनी पार्टी के...
article-image
पंजाब , समाचार

5 नए मंत्री जुलाई में हों सकते कैबिनेट में शामिल : महिला व दोआबा से रिपीट हुए एक विधायक का नंबर लगना तय

चंड़ीगढ़ : पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार अगले महीने होगा। इस महीने के अंत में बजट सेशन है। उसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह मंत्रिमंडल में नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.7 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 447 Female Recruit Constables of Batch No. 275 & 276 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC),...
article-image
पंजाब

माहवारी को लेकर झिझक दूर कर मानसिक तौर पर तैयार रहने की जरुर: कोमल मित्तल

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में विश्व माहवारी दिवस पर समागम आयोजित, वर्धमान यार्नज एंड थ्रैड लिमिटेड की ओर से ‘उड़ान’ प्रोजैक्ट के अंर्तगत करवाया गया माहवारी स्वच्छता प्रोग्राम डिप्टी कमिश्नर ने महिलाओं व...
Translate »
error: Content is protected !!