विकास में बुर्जुगों का आशीर्वाद और सम्मान जरूरी : आरएस बाली की पहल, वरिष्ठ नागरिकों से करवाया उद्घाटन

by

धर्मशाला, 02 सितंबर। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रेंक आरएस बाली ने नगरोटा में विकास कार्यों के उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों के कर कमलों से करवाने की नई रिवायत आरंभ की है। इसी कड़ी में शनिवार को नगरोटा विस क्षेत्र में पांच लाख की लागत से भरोबड़ चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों से करवाया गया।
इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली स्वयं भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए वरिष्ठ जनों तथा बुजुर्गों का सम्मान और आशीर्वाद जरूरी होता हैै इसी के मध्येनजर नगरोटा विस क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास की कार्य योजना भी आम जनमानस के सुझावों के आधार पर ही तैयार की जाएगी ताकि विकास में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा सके।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के विभिन्न चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इसके साथ ही मुख्य चौराहों पर रेन शेल्टर बनाए जाएंगे साथ में लाइट और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा जाएगा।
इस के साथ ही नगरोटा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें नगरोटा बगबां में टूरिज्म विभाग का होटल भी खोला जाएगा तथा देश का सबसे बड़ा फाउंटेन भी नगरोटा में स्थापित होगा इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे जिसमें बच्चे तथा बुजुर्ग सुबह तथा शाम अपना समय व्यतीत कर सकें। बाली ने कहा कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि नगरोटा विस क्षेत्र एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके।
मॉर्डन आईटीआई खुलने से बच्चों को मिलेगी प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा: बाली
बलधर में 14 करोड़ 87 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास
धर्मशाला, नगरोटा, 02 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने शनिवार को नगरोटा विस क्षेत्र के बलधर में 14 करोड़ 87 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास किए। इसमें 14 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले मॉर्डन आईटीआई के भवन तथा 87 लाख की लागत से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि बलधर आईटीआई में युवाओं को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगे ताकि बच्चों का कैरियर बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने बलधर में आईटीआई खोलने का सपना देखा था जिसे आज साकार किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली नगरोटा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता देते थे।
उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है, भवन निर्माण के लिए शीघ्र ही शिलान्यास करवाया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के हर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए वचनबद्व तथा निर्धनों तथा जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम मनीष शर्मा, अधिशासी अभियंता सुरेश वालिया, प्रिंसीपल नीलम चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली तोमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, पंचायत प्रधान निर्मल सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहिद अफरीदी काबू, 109 ग्राम चरस सहित

चंबा। चंबा पुलिस ने 109 ग्राम चरस सहित एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान टिक्करी अंतराल निवासी शाहिद अफरीदी के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ से अत्याधुनिक मशीनें लगाएगी सरकार……300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की होगी भर्ती सुक्खू

हमीरपुर में इसी सत्र से शुरू होगा अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज एएम नाथ।  हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रात 11 बजे तक सुनीं जनसमस्याएं : धिकतर लोग सड़क, स्कूल, डाॅक्टर और अध्यापकों की मांग को लेकर सीएम से मिले

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कड़ाके की ठंड के बावजूद किलाड़ में देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे। कड़ाके की ठंड में अलाव जलाकर सीएम का दरबार सजा। पांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद सुरेश कश्यप ने की केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बचत भवन में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!