विक्रमदित्य सिंह ने अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घघाटन : महिलाओं का राज्य में खेल कोटा को को तीन प्रतिशत से पांच प्रतिशत किया — विक्रमादित्य सिंह

by
शिमला, 04 अकतूबर — लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री  विक्रमादित्य सिंह ने आज यहाँ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रथम महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है और राज्य में खेल कोटा को को तीन प्रतिशत से पांच प्रतिशत किया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अधो संरचना विकास को महत्व दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाने का मौका मिल रहा है ।
उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शारीरिक विकास के प्रति प्रोत्साहित करें और महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग ले रही 16 टीमों को शुभकामनाएं दी और खेल भावना को सर्वोपरि बताया.
विक्रमादित्य सिंह ने एशियन गेम्स चीन में भारतीय महिला खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और कहां की राज्य में शीघ्र ही ग्रामीण ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा ताकि ग्रामीण परिवेश से आने वाले खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सके । उन्होंने कहा कि राज्य में शीघ्र ही कोचों के रिक्त पदों को भरा जाएगा और जिला स्तर पर खेल अधो संरचना को मजबूत बनाया जाएगा। इससे पूर्व प्रो वीसी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राजेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय की विभिन्न खेल गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बालकिशन शिवराम, महेंद्र सिंह, शमशेर राठौर, आर एल Jinta, पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक बंद रहेगा : पुराना होशियारपुर रोड़ वनमित्र भर्ती के दृष्टिगत जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
पंजाब

युवती के साथ छेडख़ानी करने व धमकीयां देने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव सकरूली में एक युवती के साथ छेडख़ानी करने तथा उसे डऱाने धमकाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। माहिलपुर पुलिस को दी शिकयत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा धनेटा में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

नादौन में खोला जाएगा नया कृषि विपणन केन्द्र,   मुख्यमंत्री ने धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य क्या है? …दिल्ली में हार के बाद योगेंद्र यादव ने बताया

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की करारी हार के बाद उसके भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। क्योंकि, यह पार्टी दिल्ली में ही बनी है और...
Translate »
error: Content is protected !!