विक्रमादित्य सिंह जिस तरह से मंडी का अपमान करने पर तुले हुए हैं उसका खमियाजा उन्हें हर हाल में भुगतना पड़ेगा –

by

मंडी, 30 अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस तरह की शब्दावली का विक्रमादित्य सिंह इस्तेमाल कर रहे हैं उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उन्हें यह शिक्षा घर पर नहीं मिली है बल्कि उनकी पढ़ाई कहीं बाहर हुई है।

करसोग विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने पूरे प्रदेश का समान दृष्टि से विकास करवाया लेकिन विक्रमादित्य सिंह जिस तरह से मंडी का अपमान करने पर तुले हुए हैं उसका खमियाजा उन्हें हर हाल में भुगतना पड़ेगा। मंडी की जनता मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से मदद मिलने के बाद भी प्रदेश की सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई। आज अगर सड़कों पर चलते हैं तो कमर दुखने लग जाती है और इस बात अहसास खुद विक्रमादित्य सिंह को भी हो रहा होगा।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज सुख की सरकार में खुद सीएम सुक्खू भी इस बात को लेकर दुखी हैं कि उनके विधायक उन्हें छोड़कर जा रहे हैं और सरकार भी जाने वाली है। अपने विधायकों पर पहरा बैठा रखा है ताकि वे कहीं भाग न जाएं लेकिन विधायक अगर गए हैं तो सीएम सुक्खू की वजह से गए हैं। भाजपा आज उन्हें पूरा मान सम्मान देकर चुनाव लड़ा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह, बाल मजदूरी की बुराई और बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा :रंडोह स्कूल के बच्चों के लिए किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह के बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना का संक्रमण थमा नहीं तो और सख्त होंगी पाबंदियाः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बात ऊना, 30 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक वीडियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया कुक्कुट हैचरी सरोल का शिलान्यास : सरोल में सवा दो करोड़ से बनेगा कुक्कुट हैचरी : प्रोफेसर चंद्र कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोल में लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुक्कुट हैचरी का शिलान्यास किया।...
हिमाचल प्रदेश

मार्केटिंग के 75 पदों हेतू साक्षात्कार 25 फरवरी को

ऊना, 22 फरवरी: मैसर्ज पुखराज हैल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड होशियारपुर द्वारा मार्केटिंग के 75 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों हेतू...
Translate »
error: Content is protected !!