विजय कुमार बिल्ला को बीसी मोर्चा का को-ऑफिस सेक्रेटरी बनने पर खन्ना ने किया सम्मानित

by

गढ़शंकर के बीत क्षेत्र से रखते हैं संबंध, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

होशियारपुर, 30 अक्टूबर। पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के बीत क्षेत्र से संबंधित विजय कुमार बिल्ला को भारतीय जनता पार्टी के बीसी मोर्चा का को-ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त होने पर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा का विशेष महत्व है। विजय कुमार बिल्ला को सौंपी गई नई जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक योगदान को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिल्ला पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप रंगीला, प्रदीप राणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विनोद कुमार सोनी की पत्नी रेनू बाला गांव कुनैल की बनी सरपंच

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर: पंजाब में पंचायती चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पूरे पंजाब की तरह गढ़शंकर तहसील में पढ़ते गांवों के वोटरों ने भी पूरे उत्साह से मतदान में भाग लिया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दिल्ली : अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारी नियुक्त किए

दिल्ली (ब्यूरो) 27 सितम्बर : अखिल भारतीय जाट महासभा दिल्ली प्रदेश की तरफ से पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। यह कार्रवाई पुष्पांजलि फार्म मुंडका कराला रोड रानी खेड़ा में चौधरी सरदार सिंह कराला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को...
Translate »
error: Content is protected !!