विजिलेंस की जांच : राज्य सरकार को 1,19,715 रुपये के राजस्व नुकसान , चार पुराने व्यवसायिक वाहनों के यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र फर्जी मिले

by

ऊना : विजिलेंस की जांच में तहसील अंब के तहत चार पुराने व्यवसायिक वाहनों के यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। विजिलेंस थाना ऊना में चार वाहन मालिकों मनिंद्र सिंह निवासी चलेट, रियाज मोहम्मद निवासी अलोह, गुरशाल सिंह निवासी बडोह और राजिंद्र सिंह निवासी कलोह तहसील अंब जिला ऊना के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के अधीन आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। थाना विजिलेंस ऊना में शिकायत पत्र अजय शर्मा निवासी ग्राम कटोहड़ खुर्द तहसील अंब से क्षेत्रीय लाइसेंस कार्यालय अंब के कर्मचारियों के खिलाफ जांच के लिए मिला था। शिकायतकर्ता ने कर्मचारियों पर उच्चाधिकारियों व अन्य लोगों की मिलीभगत से पुराने व्यवसायिक वाहनों के पंजीकरण और लाइसेंस के मेडिकल सर्टिफिकेट में फर्जी दस्तावेज लगाकर राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे।
विजिलेंस ने क्षेत्रीय लाइसेंस कार्यालय अंब से पुराने व्यवसायिक वाहनों के पंजीकरण का वर्ष 2015 से 2020 तक का रिकॉर्ड प्राप्त किया। जांच में पता चला कि पुराने व्यवसायिक वाहनों के पंजीकरण के लिए आवश्यक यात्री और माल कर (पीजीटी) प्रमाण पत्र आबकारी विभाग से संबंधित है। इस कर का भुगतान क्षेत्रीय लाइसेंस कार्यालय अंब में जमा नहीं किया जाता है। राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय अंब से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार चार वाहनों के यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। वाहन मालिक ही यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र व अन्य संबंधित दस्तावेज पंजीकरण फ़ाइल के साथ लगाने के लिए जिम्मेदार होता है। विजिलेंस जांच में चार वाहन मालिकों द्वारा पुराने व्यवसायिक वाहनों के पंजीकरण के लिए जाली प्रमाण पत्र लगाकर राज्य सरकार को 1,19,715 रुपये के राजस्व नुकसान होना पाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला से छेड़छाड़ करने से रोकने पर अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टरों पर भी किया हमला; दो लोग घायल

मुक्तसर साहिब। मुक्तसर -कोटकपूरा रोड पर बाईपास पर स्थित निजी मालवा ऑर्थो अस्पताल में काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में एयरपोर्ट विस्तार में देरी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की राह में कांग्रेस सरकार ही रोड़ा : जयराम ठाकुर

धर्मशाला से जारी प्रेस बयान में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस सरकार को विकास कार्य लटकाने और लोगों का ध्यान भटकाने में ही महारत हासिल मुख्यमंत्री सुक्खू की लोकप्रियता की हवा तो...
Translate »
error: Content is protected !!