यूको आरसेटी बिलासपुर में सम्पन्न हुआ ब्यूटी पार्लर मैनेजमैंट का 35 दिवसीय प्रशिक्षण

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 30 दिसम्बर: यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के माध्यम से बिलासपुर जिला में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 35 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में 33 महिलाओं ने भाग लिया।
संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है तथा जिला के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए कई गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है। अब तक जिला में बहुत से युवाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष के युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान करता है जिनमें ड्रेस डिजाईनिंग, ब्यूटीपार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग आदि शामिल हैं।
उन्होंने लोगों को बैंक द्वारा चलाई जा रही अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकों द्वारा स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, स्टैंड अप-इंडिया और बहुत सी अन्य ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी यूको आरसेटी बिलासपुर में कोई भी बताये गए प्रशिक्षणों का निशुल्क लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करवा सकते।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार – कृषि विश्वविद्यालय के बजाय दूसरी जगह बने टूरिस्ट विलेज : जयराम ठाकुर

हमारी सरकार में भी प्रस्ताव आए हमने दो टूक शब्दों में मना किया ,  कृषि विद्यालय में टूरिस्ट विलेज बनाने की बात करना हास्यास्पद अगर मुख्यमंत्री को ज़मीन ज़्यादा लग रही है तो कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीपिका पटियाल को मिलिट्री मेडिकल सेवाओं में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत : मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एएम नाथ।  हमीरपुर : हमीरपुर जिले की मोरसू सुल्तानी पंचायत के चुआण गाँव निवासी शिवकुमार की सुपुत्री दीपिका पटियाल को मिलिट्री मेडिकल सेवाओं में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भवन चंडीगढ़ में उपचार के लिए आए बुजुर्ग दंपति से मिले सीएम सुक्खू, कुशलक्षेम जाना

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल भवन, चंडीगढ़ के वेटिंग एरिया में उपचार करवाने के लिए शिलाई, सिरमौर से आए एक बुजुर्ग दंपति से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीआईबी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम: डीसी

एडीजी पीआईबी चंडीगढ़ राजेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में कार्यशाला में हुए शामिल ऊना 15 मार्च: जिला ऊना के मीडियाकर्मियों के लिए प्रैस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के सौजन्य से आज ऊना में एक...
Translate »
error: Content is protected !!