विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : पंचायत जमीन घोटाले में दो अधिकारी गिरफ्तार

by

पटियाला : विजिलेंस ब्यूरो ने पंचायत विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार गागट और डीडीसी सुरिंदर सिंह शामिल हैं।

जांच के मुताबिक, गांव हरियाऊ खुर्द की पंचायत जमीन की नीलामी वर्षों तक नहीं करवाई गई। आरोप है कि इस जमीन पर नियमों को दरकिनार कर अवैध कब्जे करवाए गए। 2011 से 2018 के बीच इस जमीन से होने वाली करोड़ों रुपये की आय पंचायत खाते में जमा नहीं करवाई गई, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, सिर्फ 2015 से 2018 के बीच जमीन की नीलामी न होने से सरकार को करीब 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा खेल उस समय के कुछ नेताओं के संरक्षण में चल रहा था, ताकि सत्ता से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस मामले में कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। FIR में पूर्व बीडीपीओ मलविंदर सिंह, परमजीत कौर और सुतंतर सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा तेजा सिंह, राजिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरतेज सिंह, जगविंदर सिंह, अमरीक सिंह, हरिंदर सिंह भंगू, राम सिंह और सुखविंदर सिंह जैसे कई कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है, जो अलग-अलग समय पर ग्राम सेवक और पंचायत सचिव के पदों पर तैनात रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे ने 60 वर्षीय बाप को लाठियों से बुरी तरह पीटा : पैसे उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा

अबोहर : बुधवार सुबह गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका...
article-image
पंजाब

एनआरआई के साथ लडाई झगड़ा करने के मामले में दो महिलाओं सहित 7 नामज़द, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 11 अप्रैल  : थाना माहिलपुर पुलिस ने एनआरआई कुलदीप सिंह बैंस पुत्र तेजा सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट करने व धमकियां देने के आरोप में दो महिलाओं सहित...
article-image
पंजाब

जेसीबी एवं दो ट्रैक्टर कब्जे में लिए : तीन व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज अवैध खनन मामले में

होशियारपुर ; 7 अगस्त होशियारपुर पुलिस ने चब्बेवाल क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधि को लेकर तीन व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके माइनिंग मशीनरी को कब्जे में ले लिया है। होशियारपुर पुलिस को चब्बेवाल...
article-image
पंजाब

अटैक परांठे वाले को जान से मारने की धमकी : पुलिस पर भी गंभीर आरोप.

जालंधर : जालंधर मॉडल टाउन में स्थित मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाला दुकान मालिक वीर दविंदर सिंह का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हार्ट अटैक पराठे वाला दुकान के मालिक वीर दविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!