विजिलेंस ने एसएचओ और एचएएसआई के घर में दबिश : विजिलेंस ने केस का आधार बनाने के लिए रिकॉर्डर में शिकायकर्ता व एसएचओ की रिकॉर्डिंग

by

एएम नाथ। मंडी : रिश्वत मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम आरोपी एसएचओ पधर एसआई और थाना में ही तैनात एचएएसआई से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच विजिलेंस टीम ने एसआई और एचएएसआई के घर में दबिश देकर विभिन्न चीजों को लेकर जानकारी जुटाई।

निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में लिए। इस दौरान घर से नकदी बरामद नहीं हुई है। एसआई कांगड़ा और एचएएसआई मंडी जिले का रहने वाला है। दोनों के घरों में दबिश देकर विजिलेंस ने नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई।  विजिलेंस दोनों ही आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर तथ्य जुटा रही है। शिकायतकर्ता के आरोपों के अनुसार हर तथ्यों को क्रॉस चेक भी किया जा रहा है। शिकायतकर्ता की तरफ से रिश्वत मांगने के आरोप की शिकायत देने के बाद विजिलेंस ने केस का आधार बनाने के लिए रिकॉर्डर में शिकायकर्ता व एसएचओ की रिकॉर्डिंग की है। जिसकी भी वेरीफिकेशन आवाज मिलान से होगी। वीरवार को दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड खत्म होगा और इन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

रिमांड अवधि के दौरान विजिलेंस सभी तरह के तथ्यों को पूरा करने में जुटी हुई है। बता दें कि शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार निवासी गांव गवाली तहसील पधर जिला मंडी ने विजिलेंस अधिकारियों को उपरोक्त दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि दोनों पुलिस थाना पधर में शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज लड़ाई झगड़े के मामले के निपटारे के बदले में धनराशि की मांग कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) मंडी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होगा विशेष शिविर

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मिलेगी सुविधा चौगान नंबर दो में डाकघर के समीप पार्क होगी मोबाइल वैन : सहायक आयुक्त एएम नाथ। चम्बा :  पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर में बसंत पंचमी का धूम-धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के  मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में बसंत पंचमी के शुभ...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगूपुर ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

बलाचौर, 11 नवंबर : कांग्रेस के पूर्व विधायक दर्शन लाल मंगूपुर ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना 2027 के लिए 1400 अधिकारी एवं कर्मचारी देंगे अपनी सेवायें : DC मुकेश रेपसवाल

16 जून से प्रारंभ होगी भवन सूचीकरण एवं आवास गणना : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण...
Translate »
error: Content is protected !!