विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ काबू

by

होशियारपुर, 19 सितंबर :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत राजस्व हल्का जहानपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर में तैनात एक मॉल पटवारी जोगिंदर पाल को 5000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहाँ राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी को होशियारपुर के गांव जहानपुर के निवासी सरूप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया  है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसकी जायदाद की ज़मीन का इंतकाल दर्ज कराने के बदले तीन अलग-अलग मौकों पर 5000 रुपये की रिश्वत ली है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के दौरान 5000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए हैं। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक : शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग

नई दिल्ली : मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। करीब ढाई साल बाद दिल्ली के कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। ऐसे...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की जान गई..2 घायल

अबोहर : रविवार की रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब...
article-image
पंजाब

जाखड़ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल धन की जांच करने को कहा

चंडीगढ़, 16 जून :   पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में धन...
article-image
पंजाब

धान खरीदे नहीं जाने के रोष में और धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों के साथ कुल हिंद किसान सभा ने गढ़शंकर अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर। कुल हिंद किसान सभा द्वारा 7 दिनों से मंडियों में धान खरीदे नहीं जाने के रोष में और धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों के साथ  गढ़शंकर अनाज मंडी में रोष...
Translate »
error: Content is protected !!