विजिलेंस ब्यूरो ने 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में इम्परूवमैंट ट्रस्ट के अकाउंटेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार का किया एक और मामला दर्ज

by

चंडीगढ़   : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट  के अकाउंटेंट  और अमृतसर निवासी विशाल शर्मा के विरुद्ध 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का एक और मामला दर्ज किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए बताया कि एफआईआर नं. 01, तारीख 31.01.2024 को उक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह केस अमृतसर के गांव सुल्तानविंड के निवासी मेजर सिंह द्वारा दर्ज करवाई ऑनलाइन शिकायत के उपरांत दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी यह शिकायत मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर ऑडियो-विजुअल सबूतों समेत दर्ज करवाई थी। जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने शिकायत में दोषों को सही और ठीक पाया, जिस कारण उक्त मुलजिम कर्मचारी के विरुद्ध यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि एआईटी का यह मुलाजिम इस समय एक अन्य रिश्वत के मामले में 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष के अंतर्गत न्यायिक हिरासत के अधीन जेल में बंद है और इस केस में जल्दी ही उसे गिरफ़्तार करने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।

जिक्रयोग्य है कि बीती 7 जनवरी 2023 को दर्ज किए गए। इस केस में एक सह-दोषी एआईटी का कानूनी अफसर गौतम मजीठिया, जोकि ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड़, अमृतसर का रहने वाला है, को पहले ही विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और वह भी न्यायिक हिरासत में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति की हत्या : पत्नी को हो गया था पति के बीमे के पैसों का लालच

अमृतसर : गत 5 मई को गांव बुलारा के वासी मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर से ब्यास दवाई लेने गया था कि इस दौरान तडक़सार मनजीत सिंह की लहूलुहान...
article-image
पंजाब

अवैध शराब के खिलाफ होशियारपुर में आबकारी विभाग की ओर से चलाया जा रहा है सख्त अभियान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  हाल ही में अमृतसर ज़िले के मजीठा क्षेत्र में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनज़र पंजाब सरकार के निर्देशों पर आबकारी विभाग होशियारपुर की ओर से होशियारपुर पुलिस और सिविल प्रशासन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शंभू बॉर्डर को खोलने के लिए Supreme Court का आया ये नया आदेश

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा। इस मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई हैं, जिसमें सुप्रीम...
Translate »
error: Content is protected !!