विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आरोपी महिला पंजाब से काबू

by

एएम नाथ : मलेरकोटला /धर्मशाला, 11 दिसंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की आरोपी महिला को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को थाना नगरोटा बगवां लाकर आगामी कार्यवाही की है।

गौरतलब है कि दिलबाग सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव व डाकघर खरट तहसील बड़ोह जिला कांगड़ा ने एक शिकायत पत्र दिया था जिसमें उसने अपने बेटे अक्षय से विदेश में नौकारी का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रूपये ऐंठने के बारे में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर थाना नगरोटा बगवां में 2 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में पंजाब की कमलजीत कौर नामक महिला पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। कमलजीत कौर पहले मलोशिया व साइप्रस जैसे देशों में काम कर चुकी है और हाल ही में भारत वापस आयी थी। कमलजीत कौर का एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से अक्षय से संपर्क हुआ और उसने अक्षय को इटली में नौकरी दिलवाने का दावा किया जिसके लिए कमलजीत कौर ने अक्षय से 5.5 लाख रुपए वसूल करके किसी कंसल्टेंसी के बजाए अपने भाई और पति के अकाउंट में पैसे डलवा लिए। इस पूरे समय वह अक्षय और उसके परिवार का बेवकूफ बनाती चली गई और मामला यहां तक पंहुच गया कि अक्षय को दिल्ली अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह कहकर बुलवाया गया कि उसका वीज़ा लग चुका है व वर्क परमिट तैयार है तथा इटली जाने के लिए टिकट करवा दी गई है। उसे केवल दिल्ली आकर विमान चढ़ना है। वहीं जब अक्षय दिल्ली पंहुचा तब कमलजीत कौर ने उसका फ़ोन उठाना बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया तब जाकर अक्षय को आभास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है।

पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए टेक्निकल विशेषज्ञता व डिजिटल फ़ुटप्रिंट्स का सहारा लेते हुए मात्र तीन दिन के अन्दर, आरोपिया कमलजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह निवासी गांव व डाकघर कलाख तहसील व थाना डेहलों जिला लुधियाना (पंजाब) को बीते पांच दिसम्बर को मलेरकोटला के रब्बो गांव से धर दबोचा है और पुलिस टीम की मामले में धोखाधड़ी से ऐंठे हुए रुपए भी आरोपिता कमलजीत कौर से रिकवर कर लिए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निजी कंपनी में 397 पदों को भरने के लिए 10  जून  को कैंपस इंटरव्यू का होगा आयोजन

अधिक जानकारी के लिए फेसबुक पेज DEE Chamba व   दूरभाष नंबर 01899-222209 पर करें संपर्क एएम नाथ। चंबा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि   रोजगार कार्यालय चंबा...
पंजाब

एसएमओ डा. स्वाति शिमार ने आई.आई.एम. अहमदाबाद में मैनेजमेंट ट्रेनिंग में लिया हिस्सा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 28 सीनियर मैडीकल अफसरों के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीच्यूट आफ मैनेजमैंट अहमदाबाद में 7 दिवसीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
article-image
पंजाब

सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा देश : DC कोमल मित्तल

 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय स्टाफ व सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नालाजी की टीमों को हरी झंडी दिखा किया रवाना होशियारपुर, 07 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि देश की एकता और...
Translate »
error: Content is protected !!