विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल में कांस्य पदक प्राप्त किया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर की दो छात्राओं – श्वेता और साक्षी बहल ने पंजाब की बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया ।हाल में पटना , बिहार में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों ने होशियारपुर जिले के लिए पहली बार यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की । खिलाड़ियों ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का श्रेय जिला स्पोर्ट्स विभाग की कोच अमनदीप कौर की सख़्त मेहनत को दिया । इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष अनुराग सूद , फ्यूचर रेडी इंस्टिट्यूट से प्रोफ़ नजम रियाढ़, प्रिंसिपल शोभा रानी कंवर और चेतना ने खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी । खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए पंजाब सरकार द्वारा पचास हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के ज़ीरो बिजली बिल के बाद अब हॉस्पिटल के बिल भी ज़ीरो – डॉ. बलबीर सिंह

हेल्थ मिनिस्टर ने पटियाला में हेल्थ कार्ड सेंटर्स का उद्घाटन किया…..*कहा, चीफ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम के तहत अमीर से गरीब तक एक जैसा इलाज पटियाला, 24 जनवरी:  पंजाब के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर...
article-image
पंजाब

नंदनी ने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल में 91.4%और रितिका ने 12वीं आर्ट्स में 94.8 अंक हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर की छात्रा नंदिनी पुत्री राज कुमार निवासी पिपलीवाल ने नॉन मेडिकल में 91.4% अंक प्राप्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवक को पंजाब से चिटटा सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफतार : हरोली पुलिस ने पंजाब के देनोवाल गांव मे जाकर तडके दविश देकर उठाया सप्लायर

हरोली : पुलिस थाने के तहत पडने वाली पुलिस चौकी टाहलीवाल के अनंर्गत गांव भडियारा के पास SI गुरधियान के नेतृत्व मे पुलिस ने दो दिन पहले एक युवक विकास कुमार को 5.72 ग्राम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 मंगलवार को आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को...
Translate »
error: Content is protected !!