विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 सितंबर तक चंबा प्रवास पर

by

8 सितंबर को खीरडीधार छिंज मेले में मुख्य अतिथि होंगे कुलदीप सिंह पठानिया

पठानिया के चंबा प्रवास का कार्यक्रम जारी, अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से करेंगे बैठक

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 सितंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 5 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी।
प्रवास के दूसरे दिन 6 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में आयोजित होने वाली बालिका अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देंगे।
वहीं, 7 सितंबर को सुबह 11:30 बजे कुलदीप सिंह पठानिया विकासखंड भटियात के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ समिति भवन में बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पंचायत स्तर से जुड़े विकासात्मक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम के अंतिम दिन 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे खीरडीधार में छिंज मेला समिति बगढ़ार द्वारा आयोजित छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह मेले में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयाल उपाध्याय जी : विजय सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सांपला जी ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

त्रासदी से 25 वर्ष पीछे चला गया सराज, राहत कार्यों में तेजी लाए सरकार : जयराम ठाकुर

 पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा- 27 वर्षों तक मैंने और सराज के लोगों ने मिलकर पहुंचाया था मुकाम पर सरकार को चेताया, अभी कुछ कह नहीं रहा, लेकिन जिस तरह से काम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Police Encounter : रामपुर बिल्डों के जंगल में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग : जवाबी करवाई में एक के पांव में गोली लगी, घायल सहित तीन ग्रिफ्तार

माहिलपुर में मनी चेंजर की दुकान और होशियारपुर में एक दुकान में लूट के मामले थे आरोपी वाछिंत गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्डों के जंगल में मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के...
Translate »
error: Content is protected !!