विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : 21 जून को बनीखेत में   ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे   

by
एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है।
कुलदीप सिंह  पठानिया 21 जून को सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले  ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने  बताया कि वह  19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे ।
कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को दोपहर 12.30 बजे चुवाड़ी  में  जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह  की आधारशिला रखेंगे  तत्पश्चात  त्रिमथ में कार्यकर्ताओं  के साथ बैठक करेंगे  तथा सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले  ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 22 जून को दोपहर 12.30 बजे  बचत भवन  में  ज़िला  शिकायत  निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे ।  बैठक के पश्चात  वे 03.30 बजे माता जालपा मंदिर मैहला तथा शाम 05.30 बजे  भलेई माता मंदिर जाएंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष भलेई में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे ।
कुलदीप सिंह पठानिया 23 जून को छिंज मेला  चुवाड़ी में मुख्य अतिथि होंगे तथा 24 जून को सिहुंता से  धर्मशाला  के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना है तो देना होगा नशा ना करने का शपथ पत्र : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

सोलन :हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अब यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए हर छात्र को नशा नहीं करने का शपथ पत्र देना होगा। सोलन में पत्रकारों से बातचीत के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन अगले 5 साल और देगी : देश के किसी भी कोने में मिलेगा मुफ्त में राशन

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षत

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु ई-कैच पोर्टल के प्रभावी प्रयोग को लेकर बैठक आयोजित...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!