विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़़ पुल का किया लोकार्पण : निर्माण कार्य पर व्यय की गई 1 करोड़ 84 लाख की धनराशि

by
भटियात विधानसभा में 121 सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार
एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने  आज उप मंडल मुख्यालय चुवाड़ी के समीप 1 करोड़ 84 लाख रूपयों की धनराशि से नवनिर्मित मलेड़़ पुल का लोकार्पण किया ।
कुलदीप सिंह पठानिया  ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मलूंड़ा तथा बनेट इत्यादि ग्राम पंचायतों  के सैकड़ों  लोगों  को अब बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यद्यपि विधानसभा क्षेत्र भटियात  के विकास में  विशेष तौर पर कांग्रेस सरकारों का ही योगदान रहा है।  तथापि  वर्तमान  में  विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से जारी विकास कार्यों के लोग साक्षी हैं ।
विधानसभा क्षेत्र भटियात  को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने  जारी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि  लगभग 200 करोड़  की धनराशि से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  गत वर्ष  शुरू की गई 21 सड़क परियोजनाओं  के  तहत प्रथम चरण के  निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। इसके तहत अब द्वितीय चरण में  इन सड़कों को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 50 लोगों की आबादी वाले गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 121 सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव को तैयार कर  बजट प्रावधान किया गया है।
उन्होंने सड़क सुविधा से वंचित सभी गांव के लिए  एंबुलेंस मार्ग  निर्माण को लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जाने की बात करते हुए भटियात विधानसभा क्षेत्र में  सड़क घनत्व को सौ प्रतिशत तक    पहुँचाने करने का भरोसा दिया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की सुविधा को लेकर यहां वन मंडल  कार्यालय,  विद्युत मंडल कार्यालय  तथा सिविल  न्यायालय  खोलने का भी आश्वासन दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में पुलिस उपाधीक्षक  कार्यालय तथा  हटली में  पुलिस पोस्ट शुरू करने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा प्रदान कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि चुवाड़ी में बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण को लेकर  वन संरक्षण अधिनियम के तहत जल्द  स्वीकृति प्रदान की जायेगी।
उन्होंने  प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का जिक्र भी अपने संबोधन में किया ।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर 25 मीटर  आरसीसी बॉक्स गिर्डर स्पेन वाले मलेड़़ पुल का लोकार्पण किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय  विजय  कंवर, महिला कांग्रेस कमेटी शालू शर्मा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र  चाडक, महासचिव राजीव कौशल, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज,  अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग एमपी धीमान (नूरपुर वृत), अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, विद्युत पंकज राठौर, डीएफओ परियोजना रामपाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध-अवैज्ञानिक खनन पर ऊना प्रशासन की आधी रात को छापामार कार्रवाई : तीन टिप्पर और एक पोकलेन जब्त, डीसी जतिन लाल की अगुवाई में चला अभियान

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जुलाई. ऊना जिला प्रशासन ने अवैध एवं अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वीरवार मध्यरात्रि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस विशेष छापामार अभियान का नेतृत्व स्वयं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात विधायकों ने उठाए मुद्दे – हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहला शून्यकाल आयोजित

धर्मशाला , 20 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को पहला शून्यकाल आयोजित किया गया जिसमें सात विधायकों ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए।  लाहौल और स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरियाणा-पंजाब के जल विवाद में हिमाचल की एंट्री : सीएम सुक्खू ने खोला पुराना हिसाब : पानी हिमाचल का है, लेकिन पंजाब और हरियाणा लड़ रहे हैं

चंडीगढ़। पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा का सदियों पुराना संघर्ष अब और आक्रामक होता जा रहा है। लेकिन इस बार इस मुद्दे में एक और राज्य हिमाचल प्रदेश भी शामिल हो गया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख में भड़के GEN-Z…. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प :…CRPF की गाड़ी को लगाई आग : शाम 4 बजे तक हो गए स्थिति नियंत्रण में

लेह (25 सितंबर) : लेह में Gen-Z ने कल बुधवार  को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!