विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।


उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने लाहड़ू-सिहुंता मुख्य मार्ग के पनियाला माता मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त हुए हिस्से का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को
वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने तथा ग्राम पंचायत टुंडी के अंदर नाला, ग्राम पंचायत समोट के संपर्क मार्ग के समीप त्रिहा गाँव एवं ग्राम पंचायत खदेट के गांव फलाड में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से बातचीत करते उन्हें संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिकता के साथ हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, उप मंडल अधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण वृत्त डलहौज़ी दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आढ़ती संघ के साथ आयोजित की बैठक : राज्य सरकार सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आढ़ती संघ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा कि सरकार ने सेब उत्पादकों को सुविधा प्रदान करने और उनकी उपज के लिए एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ओपन चैलेंज : दिलजीत दोसांझ का ‘सारे स्टेट में बैन कर दो दारू, जिंदगी में नहीं गाऊंगा शराब पर गाना’

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में आए हुए हैं।  विदेश में तो ये कॉन्सर्ट कर फैन्स का दिल जीत रहे थे. इस बार दिलजीत इंडिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘दिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की एजीएम में ₹ 3.66 करोड़ राइट-ऑफ का मामला गरमाया

अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने उठाई जांच की मांग एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिले के जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में कथित करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटालों और बैंकिंग अनियमितताओं का नया मामला सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक : DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 24 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण...
Translate »
error: Content is protected !!