विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धुलारा में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया : भटियात नुआला कमेटी को 2 लाख 11 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान

by

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात नुआला कमेटी द्वारा गत साँय धुलारा में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महादेव शिव-शंकर से प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि शिव नुआले को लोग बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निजी एवं सामूहिक रूप से आयोजित करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात नुआला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख 11 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया।


कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान आयोजन समिति द्वारा शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।


इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अध्यक्ष भटियात नुआला कमेटी मदनलाल, सचिव मानसिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हिम गौरव आई टी आई में एनडीआरएफ द्वारा कार्यशाला आयोजित

एनडीआरएफ की टीम ने आई टी आई की वर्कशॉपों का निरीक्षण कर सुरक्षा मापदण्डों का लिया जायजा  ऊना l 17 अक्तूबर   :  प्राकृतिक आपदा के समय में घवरांए नहीं वल्कि उनका मुकावला करके आप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने बैंको को निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के दिए निर्देश : जिला में बैंको ने जून तक वितरित किए 570.49 करोड़ रूपये के ऋण

ऊना: 23 सितंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आज बचत भवन ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंदर ने छीना 71 हजार रुपए से भरा बैग

शिमला। शिमला के माल रोड पर वीरवार को बिजली का बिल जमा करवाने आए एक व्यक्ति के हाथ से बंदर ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग को लेकर बंदर पेड़ पर जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्र में संशोधन तथा स्थानांतरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित : सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवाया गया – DC मनमोहन शर्मा

सोलन :    भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में संशोधन तथा नए भवन में स्थानांतरित करने के विषय में आज यहां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!