विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धुलारा में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया : भटियात नुआला कमेटी को 2 लाख 11 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान

by

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात नुआला कमेटी द्वारा गत साँय धुलारा में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महादेव शिव-शंकर से प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि शिव नुआले को लोग बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निजी एवं सामूहिक रूप से आयोजित करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात नुआला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख 11 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया।


कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान आयोजन समिति द्वारा शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।


इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अध्यक्ष भटियात नुआला कमेटी मदनलाल, सचिव मानसिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने 3 करोड़ से बने जुब्बल स्कूल के विज्ञान ब्लाॅक का किया उद्घाटन

शिमला 08 दिसम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जुब्बल के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल (छात्र) में लगभग 3 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में डा अंबेदकर भवन निर्मित करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम : सामाजिक एकता कायम करने में संत गुरू रविदास का अमूल्य योगदान: पठानिया

 शाहपुर, 17 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि संत गुरू रविदास ने जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता कायम करने में अमूल्य योगदान दिया है तथा मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहादुरगढ़ के प्रतीक दलाल ने एशिया पैसिफिक मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, भारत का बढ़ाया मान

एएम नाथ । दिल्ली NCR बहादुरगढ़। 27 अक्टूबर : दिल्ली NCR स्थित बहादुरगढ़ के सेक्टर-6, निवासी और प्रतिष्ठित नेशनल जिमखाना एवं ऑटोक्रॉस चैंपियन प्रतीक दलाल ने थाईलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप 2026...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : ₹3000 करोड़ के यस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

नई दिल्ली । ईडी ने मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी अंबानी...
Translate »
error: Content is protected !!