विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

by

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 12 मार्च को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष ग्राम पंचायत मलुन्दा के जाजड़ी से भटूंई सम्पर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात कुलदीप सिंह पठानिया सांय 6 बजे राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय चम्बा में साहित्य उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष चुराह विधानसभा क्षेत्र के जसोरगड में 11:30 बजे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 14 मार्च को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भलेई में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे, इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डलहौज़ी में होटल माउंट व्यू में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में ही रहेगा। 15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे व 16 मार्च को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदी दिवस पर रखा दो मिनट का मौन

ऊना, (30 जनवरी) – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि और शहीदी दिवस के अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर, ऊना में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की सुविधा का रखें ध्यान: जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा

हमीरपुर 27 अक्तूबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने जिला में कार्य कर रही सभी गैस एजेंसियों के प्रभारियों एवं मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च को भटियात प्रवास पर रहेंगे : DC मुकेश रेपसवाल 

भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ के विकासात्मक कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकरी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकर एएम नाथ। चम्बा जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावक प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!