विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल माध्यम से किया उप मंडी तीसा का उदघाटन

by

59 लाख रुपए से निर्मित उप मंडी तीसा में 6 दुकानें व एक कोल्ड स्टोर निर्मिति

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप मंडी तीसा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 59 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस उप मंडी में 6 दुकानें व एक कोल्ड स्टोर निर्मित किया गया है।
इस अवसर पर तीसा में उपस्थित जनसमूह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वप्रथम तीसा क्षेत्र के किसानों व बागवानों को नवनिर्मित उप मंडी के शुभारंभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीसा उपमंडल फूलों, फलों, तथा गैर मौसमी सब्जियो के लिए जाना जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उप मंडी तीसा के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों व बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिस से उनके समय व धन की बचत होगी तथा उन्हे अपने उत्पादों के सही दाम भी मिलेंगे।
कार्यकम में एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अधयक्ष दिलदार अली बट्ट ने भी सम्बोधित किया। ललित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्य मंन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नतृत्व में निरंतर किसानो व बागवानों के हित में अनेक सार्थक कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक मक्की, गेहूं, जौं तथा हल्दी के लिए समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने जिला के सभी किसानो से अपील कि वे ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए सरकार द्वारा दिये जा रहे समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट, चुराह विस क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी यशवन्त खन्ना, जिला परिषद सदस्य निर्मला भूटानी, कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेन्द्र कुमार, एपीएमसी के सदस्य पवन ठाकुर, नसीब राणा, राकेश कुमार, देवराज, लोकेंद्र, एपीएमसी के सचिव भानु प्रताप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर, व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम भारद्वाज, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी चुराह के अध्यक्ष अब्दुल मजीद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण शर्मा तथा उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से किसान व बागवान का उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

योग भारतीय संस्कृति की दुनिया को अमूल्य देन – राघव शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिमकैप्स परिसर बढे़ड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बोले उपायुक्त ऊना, 21 जून – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की दुनिया को दी गई एक अमूल्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत कौर सिद्धू से 2 करोड़ की ठगी -जांच में जुटी पुलिस : पैसे लेकर रंजीत एवेन्यू में संपत्ति नाम नहीं की

अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रहने वाले एनआरआई पर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

एएम नाथ।  हरोली  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के ऊना और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए 356.72 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार में जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की बैठक, लंबित भर्तियां और यात्रा भत्ता बढ़ाने की उठी मांग

योगेश चौहान : अर्की : जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ, सोलन की बैठक कुनिहार में जिला प्रधान सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त पटवारियों, कानूनगो तथा जिले की विभिन्न तहसील...
Translate »
error: Content is protected !!