विधानसभा अध्यक्ष से मिले जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी ; प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध- कुलदीप सिंह पठानिया

by

प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के लिए भी किया आभार व्यक्त
चुवाड़ी, 22 अक्टूबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से आज विश्राम गृह चुवाड़ी में जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ के जिला पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा।
पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा जिला परिषद के कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करने के लिए दिए गए आश्वासन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला परिषद के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश दौरे से लौटते ही हड़ताल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शनिवार को जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की और बैठक के बाद सरकार की ओर से उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 30 अक्टूबर को कर्मचारियों व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है, जिसमें इनकी सभी मांगों पर मंथन किया जाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को वापस लेने के निर्णय को भी सराहा। उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान भी किया कि आपदा के समय में हुए नुकसान के पुनः बहाली में तत्परता के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के प्रति गंभीर हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है। प्रदेश सरकार द्वारा एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की गई है, ताकि वृद्धावस्था में वे सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक ना होने के बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान की है। प्रदेश के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी सरकार अनेक कदम उठा रही है। अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की गई है । राज्य सरकार उन्हें अनिवार्य व व्यावसायिक शिक्षा, रहन-सहन तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है तथा इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए भी आश्वस्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। ज्यादातर समस्याएं पानी, बिजली, सड़कों को लेकर थीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मयंक चौहान, राज्य उपाध्यक्ष पवन डढ़वाल, राज्य प्रेस सचिव गगन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी स्कूल सुंदरनगर के वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – सांसद प्रतिभा सिंह

सुंदरनगर (मंडी), 5 दिसम्बर । सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने किया विकासात्मक प्रदर्शिनियों को अवलोकन

ऊना- जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। प्रदेश सरकार के कृषि, पशुपालन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गुरूद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करें: मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर आज यहां गुरूद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में शीश नवाया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी : सीनेट चुनाव का शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को होगा मतदान, आवेदन 23 फरवरी तक

चंडीगढ़। बवाल और महाप्रदर्शन के बाद छात्रों का संघर्ष रंग लाया है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सीनेट चुनाव 2026 को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह चुनाव पंजीकृत स्नातक (रजिस्टर्ड ग्रेजुएट) निर्वाचन क्षेत्र से...
Translate »
error: Content is protected !!