विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगा : शिअद कोर कमेटी की बैठक में हुआ फैसला

by

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर : शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाग न लेने का निर्णय लिया है।  पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि पार्टी की कोर कमेटी ने वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श के बाद यह फैसला किया है।

डॉ. चीमा ने कहा कि यह निर्णय सिख संगत के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही, अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को अकाल तख्त के जत्थेदार द्वारा चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किए जाने के कारण, पार्टी ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार न उतारने का निर्णय किया है।  अकाली दल के इस कदम को राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है, क्योंकि उपचुनाव से पहले यह निर्णय पार्टी के चुनावी दृष्टिकोण और उसकी भविष्य की रणनीति को प्रभावित कर सकता है।

बता दें, पंजाब की चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, बरनाला व गिद्दड़बाहा में उपचुनाव होना है। यहां 13 नवंबर को मतदान होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक को कार से रौंदा, मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से काट कर की हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था

बठिंडा : अर्जुन नगर में पेंट का काम करके घर लौटे युवक को कार सवार उसके घर से बुलाकर साथ ले गए, थोड़ी दूरी पर ही उसे पहले अपनी कार से रौंदा और फिर...
article-image
पंजाब

अध्यापकों की कड़ी मेहनत के चलते शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश ने अग्रणीय स्थान हासिल किया: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा सुधारों की बदौलत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढ़ी जिले के 1697 सरकारी स्कूलों को बनाया जा चुका है स्मार्ट स्कूल जिले में वर्ष 2020-21 के दौरान...
article-image
पंजाब

प्रतियां जलाकर किया रोष प्रकट : गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर ने पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के 18 नवंबर 2022 के अधूरे नोटिफिकेशन की जलाई

गढ़शंकर :  गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर एक के नेता पवन कुमार गोयल, राजकुमार और पुरानी पेंशन बहाली नेता संदीप बड़ेसरों के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के 18 नवंबर...
article-image
पंजाब

गुरु नानक देव जी ने दुनिया को दिया समरसता का सन्देश : खन्ना

होशियारपुर ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 5 नवंबर जिसे कहीं गुरुनानक जयंती तो कहीं गुरु पर्व...
Translate »
error: Content is protected !!