विधानसभा की लोक लेखा समिति 9 से 12 जून तक जिला चंबा के प्रवास पर

by

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति 9 से 12 जून तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेगी। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा लोक लेखा समिति सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में 9 जून को जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी पहुंचेगी जहां पर उनका रात्रि ठहराव होगा। लोक लेखा समिति 10 जून को आवासीय आयुक्त कार्यालय पांगी में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के पश्चात जिला मुख्यालय चंबा के लिए रवाना होगी जहां पर समिति का रात्रि ठहराव है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा लोक लेखा समिति 11 जून को प्रातः 10:00 बजे जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी तथा तथा बाद दोपहर डलहौजी के लिए रवाना होगी जहां पर उनका रात्रि ठहराव होगा। 12 जून को लोक लेखा समिति बाद दोपहर 3:00 बजे डलहौजी से धर्मशाला के लिए रवाना होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू : 30 फ़ीसदी एडवांस राशि करानी होगी जमा

शिमला : परिवहन विभाग ने फैंसी नंबर पोर्टल में जरूरी बदलाव पूरे कर परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए अपना मनपसंद का फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू कर दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्र का बजट देश मोदी के विकसित भारत मिशन की तरफ एक और कदम : खन्ना

खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं, केंद्र के बजट को बताया देशवासियों के लिए लाभकारी होशियारपुर 5 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्र का बजट 2025 -26 प्रधानमन्त्री...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा बागियों के सरगना हैं। उन्हें 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिले होंगे : बीजेपी में गए छह पूर्व विधायकों के सभी कारनामे जनता की अदालत में सामने आएंगे – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। नादौन : कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सुधीर शर्मा व अन्य द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ हमलावर होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जबरदस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 अप्रैल 2026 को बने वैरिफिकेशन कागज़, 7½ महीने पहले संभाल ली कुर्सी .. जोगिन्द्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा पर बड़ा खुलासा

एएम नाथ। सोलन : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बैंक के संसाधनों, वाहनों और...
Translate »
error: Content is protected !!