विधानसभा में विधायक डॉ. जनक राज ने उठाई भेड़ पालकों की समस्याएं, सरकार से विशेष संरक्षण की मांग

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अपने उद्बोधन के दौरान भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश के भेड़ पालकों की गंभीर समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र के लगभग 748 लोग हिमाचल प्रदेश वृल फेडरेशन में पंजीकृत हैं, जो परंपरागत रूप से भेड़ पालन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, लेकिन वर्तमान समय में यह समुदाय कई गंभीर संकटों का सामना कर रहा है।

डॉ. जनक राज ने कहा कि सर्दियों में प्रवास (माइग्रेशन) के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बीते एक सप्ताह में लंज, ढक्की की धार, नूरपुर, लपियाना और रानीताल क्षेत्रों से भेड़-बकरियों की चोरी की कई घटनाओं का उल्लेख किया। इन घटनाओं की जानकारी उन्होंने पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन को भी दी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भेड़ पालक की एक बार में 15-20 भेड़ या बकरियां चोरी हो जाती हैं, तो उसकी पूरे वर्ष की कमाई समाप्त हो जाती है। यह इन गरीब पशुपालकों की आजीविका पर सीधा प्रहार है। डॉ. जनक राज ने एक और गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि पशुओं को दी जाने वाली जरूरी दवाइयों की रेट- कॉन्ट्रैक्ट समय पर नहीं हो पाई, जिसके कारण प्रवास के दौरान पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो सकीं। इससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
को उन्होंने वन विभाग द्वारा चारागाहों के क्षेत्र सीमित किए जाने, बाड़बंदी और निर्माण कार्यों पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भेड़-बकरियां पेड़-पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचातीं, वे केवल घास चरती हैं, लेकिन इसके बावजूद आए दिन वन विभाग द्वारा चालान काटे जा रहे हैं और पशुपालकों को परेशान किया जा रहा है। कहीं-कहीं मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
डॉ. जनक राज ने यह भी कहा कि राजस्थान व अन्य राज्यों से पशुओं की बड़े पैमाने पर बिक्री के कारण स्थानीय भेड़ पालकों की भेड़-बकरियों की बाजार में मांग घट रही है। इससे यह परंपरागत व्यवसाय अब खतरे की जद में आ गया है।
उन्होंने अध्यक्ष महोदय के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि जनजातीय समुदाय से जुड़े भेड़ पालकों के इस परंपरागत व्यवसाय को विशेष संरक्षण प्रदान किया जाए, क्योंकि यह न केवल उनकी आजीविका है, बल्कि उनकी सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान भी है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह व्यवसाय समाप्ति की ओर चला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा बापू गंगा दास जी के मुख्य सेवक दास मनदीप सिंह बैंस का जन्मदिन मनाया गया

इस अवसर पर परमजीत सिंह बैंस व अन्य के नेतृत्व में सभी सेवकों द्वारा केक काटा गया *बापू जी को भोग लगाने के बाद केक सभी संगतों में निरंतर वितरण किया गया * होशियारपुर/दलजीत...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम रहा शानदार : स्कूल में 10वीं में अनीश मल्ल, बारहवीं कक्षा के विज्ञानं विषय में नवदीप सिंह और कामर्स  में रमनप्रीत कौर रही प्रथम

गढ़शंकर :  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा।  यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि...
article-image
पंजाब

प्रदेश की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

मंडियों में पहुंचे 61 लाख मीट्रिक टन धान में से 60 लाख मीट्रिक टन धान की अब तक हुई खरीद खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना...
article-image
पंजाब

डॉ. अमृत सागर मित्तल और श्री सुरेंद्र अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : संजिवनी शरणम में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर ने दिव्यांगजन के जीवन में नई रोशनी और आत्मनिर्भरता का संचार...
Translate »
error: Content is protected !!