दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने दिखाई केजरीवाल के सीएम कार्याकाल के दौरान के आवास के खर्चों की खर्चों की लंबी लिस्ट : आप प्रमुख ने भाजपा पर किया पलटवार

by

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में बुधवार (25 मार्च) को जोरदार हंगामा देखने को मिला। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (Parvesh Verma) ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर हुए खर्चों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

मंत्री वर्मा ने सदन में एक लंबी सूची पेश की और दावा किया कि ‘शीशमहल’ जैसे घर में अत्यंत महंगे और लग्जरी सामान लगाए गए हैं। उन्होंने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘रहमान डकैत’ करार दिया।

मंत्री वर्मा ने सदन में एक लंबी सूची पेश की और दावा किया कि ‘शीशमहल’ जैसे घर में अत्यंत महंगे और लग्जरी सामान लगाए गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘रहमान डकैत’ करार दिया। बीजेपी नेता ने कहा, ‘देश में एक नई फिल्म रिलीज हुई है ‘धुरंधर’, जिसमें एक किरदार ‘रहमान डकैत’ काफी चर्चा में है। ये दिल्ली के डकैत थे, अरविंद केजरीवाल जी, जिन्होंने दिल्ली के पैसों पर डाका डाला। हर बच्चा जानता है कि अब केजरीवाल जी कुछ भी बोलेंगे, तो वह केवल झूठ ही होगा।’ प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा, ‘यह बिल्कुल ‘रहमान डकैत’ वाले पल जैसा था। जनता का पैसा लूटा जा रहा था, जबकि लोग तकलीफ में थे।

मंत्री वर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास में लगाए गए जिम उपकरणों से लेकर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम तक हर चीज बेहद महंगी थी। उन्होंने बताया कि एक ट्रेडमिल की कीमत लगभग 14 लाख रुपये थी और इसके लिए अलग से ट्रेनर को भी भुगतान किया गया। इसके अलावा डम्बल सेट पर करीब 3 लाख रुपए खर्च किए गए।

प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि घर में 88 इंच का बड़ा टीवी लगाया गया है, साथ ही तीन टीवी पर कुल 27 लाख रुपए खर्च हुए। इसके अलावा चिमनी, सोफा, मिनी बार और एंट्रेंस लाइट जैसी सुविधाएं भी लगाई गईं। फर्नीचर के खर्च का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सोफा सेट के दो टेंडर हुए: एक 35 लाख रुपए का और दूसरा केवल 1.5 लाख रुपए का।

मंत्री वर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास में किए गए खर्च करोड़ों रुपये में थे और यहां जिम उपकरण, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और डेकोरेशन के सभी सामान बेहद महंगे थे। उन्होंने सदन में विस्तार से सूची पेश की जिम उपकरण: ट्रेडमिल – 14 लाख रुपए (साथ में ट्रेनर का भुगतान), डम्बल सेट – 3 लाख रुपए, स्पिन बाइक – 1 लाख रुपए, फ्यूजन क्रेस्ट मशीन – 3 लाख रुपए, बॉडी सॉलिड उपकरण – 6 लाख रुपए।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम: 88 इंच का टीवी और तीन अन्य टीवी – कुल 27 लाख रुपए।

फर्नीचर और बैठने की व्यवस्था: 76 टेबल – 1.05 करोड़ रुपए, 8 बेड – 40 लाख रुपए, कुर्सियां – 60 लाख रुपए, कंसोल – 50 लाख रुपए, बड़े डाइनिंग टेबल (28 लोगों के बैठने लायक) – 14 लाख रुपए।

डेकोरेशन और अन्य: पर्दे – 1.5 करोड़ रुपए, कार्पेट और छोटे पफी – 60 लाख रुपए। सीलिंग डेकोरेटिव फिटिंग्स – 14 लाख रुपए, इलेक्ट्रिकल आइटम – 12 लाख रुपए।

इसके अलावा चिमनी, मिनी बार, सोफा सेट और एंट्रेंस लाइट जैसी सुविधाएं भी महंगी थीं।

न्य महंगे उपकरण: बारबेक्यू यूनिट, सीलिंग स्पीकर, कैमरा, एम्प्लीफायर और प्री-एम्प्लीफायर।

एयर कंडीशनिंग: 50 एयर कंडीशनर और 5 लाख रुपए का इन्वर्टर सिस्टम।

प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि इन सभी कामों के टेंडर और एस्टिमेट एक ही दिन में तैयार और पास कर दिए गए। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की जनता के पैसे पर बहुत बड़ी डकैती की गई है।’ इसके अलावा, मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बजट सत्र को बाधित करने के लिए धमकी भरे ईमेल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सदन में कहा, ‘यह बिल्कुल ‘रहमान डकैत’ वाले पल जैसा था। जनता का पैसा लूटा जा रहा था, जबकि लोग तकलीफ में थे।’

केजरीवाल का पलटवार

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गुजरात में ‘विजय विश्वास सभा’ रैली को संबोधित करते हुए लोगों से किसी एक पार्टी या नेता को नहीं बल्कि खुद को वोट देने का आग्रह किया। केजरीवाल ने सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) पर पिछले तीन दशकों में भ्रष्टाचार और अपने वफादार मतदाताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने समर्थकों को नजरअंदाज किया और जनता के अधिकारों का हनन किया।

मुख्यमंत्री ने वादा किया कि अगर आम आदमी पार्टी को गुजरात में सरकार बनाने का मौका मिला, तो वह राज्य को उसी तरह बदल देगी जैसे वह पंजाब और दिल्ली में सुधार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हम भ्रष्टाचार मुक्त और जनता के हित में काम करने वाली सरकार देंगे। हमारी प्राथमिकता लोगों की भलाई और पारदर्शिता होगी।’ अमरेली जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में जनता से सीधे खुद को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘आप पिछले 30 वर्षों से पार्टियों और नेताओं को वोट देते आ रहे हैं। फिर भी इन नेताओं ने आपके लिए कुछ भी नहीं किया है। वे सिर्फ अपने प्रति वफादार हैं, किसी के प्रति नहीं।

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में BJP के 160 से अधिक विधायक हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के केवल चार विधायक हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 30 वर्षों में BJP ने जनता को लूटा है। उन्होंने हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि मोरबी और वडोदरा में पुलों के ढहने जैसी घटनाओं से स्पष्ट है कि राज्य में भ्रष्टाचार में लिप्तता है। केजरीवाल ने सवाल उठाया, ‘यह सारा पैसा कहां जाता है?’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि BJP सरकार ने हाल में फसल के नुकसान के लिए 10,000 करोड़ रुपये के मुआवजे पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन किसानों तक यह पैसा कभी नहीं पहुंचा। उनके अनुसार, नेताओं ने पूरी राशि का गबन कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘आप पिछले 30 वर्षों से पार्टियों और नेताओं को वोट देते आ रहे हैं। फिर भी इन नेताओं ने आपके लिए कुछ भी नहीं किया है। वे सिर्फ अपने प्रति वफादार हैं, किसी के प्रति नहीं।’ केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में BJP के 160 से अधिक विधायक हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के केवल चार विधायक हैं।

उन्होंने दावा किया कि पिछले 30 वर्षों में BJP ने जनता को लूटा है, और मोरबी और वडोदरा में पुलों के ढहने जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार में लिप्तता का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा, ‘यह सारा पैसा कहां जाता है?’ केजरीवाल ने यह भी कहा कि BJP सरकार ने हाल में फसल नुकसान के लिए 10,000 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की, लेकिन किसानों तक यह पैसा कभी नहीं पहुंचा। केजरीवाल ने पंजाब के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि वहां AAP की सरकार आम जनता की है, जिसका नेतृत्व एक किसान के बेटे मुख्यमंत्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के 90 से अधिक विधायकों में से 80 पहली बार विधायक चुने गए हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘AAP ने पंजाब में बहुत काम किया है। इतना काम इसलिए कर पाई है क्योंकि हम एक पैसे तक के भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा में चिट्ठे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पट्टा मेहलोग , 17 जनवरी (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान के तहत दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के...
article-image
पंजाब

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा : कांग्रेस की सरकारों में हुआ देश व राज्य का सर्वपक्षीय विकास – सांसद मनीष तिवारी

बंगा, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बज्जों, महमूदपुर और सरहाल काजियां का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय...
article-image
पंजाब

मूसेवाला के चाहने वालों के जख्मों पर मर्रहम लगा : कानून हाथ में लेने वालों का यही हश्र होगा : मीत हेयर बोले

चंडीगढ़: 21 जुलाई: आम आदमी पार्टी ने बुधवार पंजाब पुलिस द्वारा किए एनकाउंटर पर बातचीत करते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों का यही हाल होगा। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत...
Translate »
error: Content is protected !!