विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए बैठक 29 और 30 जनवरी को होंगी आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक का आयोजन 29 और 30 जनवरी, 2024 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में किया जाएगा।
29 जनवरी, 2024 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सोलन तथा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक सिरमौर, चम्बा, बिलासपुर और लाहौल-स्पिति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
30 जनवरी, 2024 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा, किन्नौर व कुल्लू जिलों तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक शिमला और मण्डी के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2024-25 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठकों में विधायकों से वर्ष 2024-25 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को जात-पात और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान : पारिवारिक संस्कारों और मर्यादाओं को बचाए रखना अत्यंत आवश्यक : राम प्रकाश

सराहन मंडल का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में हुआ सम्पन्न एएम नाथ। चम्बा :  मंडल सराहन का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने दिया शांति, करुणा और सद्भाव का संदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का किया विधिवत शुभारंभएएम नाथ। रिवालसर (मंडी), 25 फरवरी। मंडी जिला के ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल रिवालसर की पावन धरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी रेंजर को 3 वर्ष का कठोर कारावास : फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले

एएम नाथ ।।सुंदरनगर :  सुंदरनगर की एक विशेष अदालत ने फर्जी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा का लाभ लेने वाले एक पूर्व डिप्टी रेंजर की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भवन निर्माण पूरा होते ही सकड़ी में चलेगी आईटीआई : असहाय और गरीबों की खुशहाली को सरकार प्रयासरत : किशोरी लाल

बैजनाथ 03 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने रविवार को ग्राम पंचायत सकड़ी का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीपीएस ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!