विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार वापिस ले एफआईआर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by
अपनी ही पार्टी के विधायकों पर से विश्वास खो चुकी है प्रदेश सरकार , विधायकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित करना बंद करे सरकार – जयराम ठाकुर
यदि सरकार के पास बहुमत तो साबित करे, आराम से चलाए सरकार, किसी ने नहीं रोका ,  विधायकों ने जो भी निर्णय लिया वो उनका अपना निर्णय है-जयराम ठाकुर
एएम नाथ। मंडी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिवरात्रि महोत्सव में प्रमुख देवताओं के दर्शन के बाद मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन 6 विधायकों ने भाजपा को राज्यसभा में समर्थन दिया है उन विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके परिवारों को भी सरकार परेशान करने पर तुली हुई है। सरकार आज बहुमत खो चुकी है और उसी बौखलाहट में इस प्रकार के निर्णय भी ले रही है और विधायकों व उनके परिवारों को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। आज बागी विधायकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन सरकार खुद अपने विधायकों के जेड प्लस सिक्योरिटी दी जा रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार अपना बहुमत खो चुकी है और इसलिए इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है। यदि बहुमत है तो उसे साबित करे। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से इन एफआईआर को वापिस ले नहीं तो फिर सरकार को भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सीट हारने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बौखलाहट में हैं। लगता है हाईकमान से कड़ी फटकार लगी है। हम शुरू से कह रहे हैं कांग्रेस सरकार और संगठन में कोई तालमेल नहीं है। आज कांग्रेस के अंदर ये असंतोष इनकी अपनी वजह से फैला है। हास्यास्पद है कि मुख्यमंत्री के अपने जिला के एक भी विधायक आज उनके साथ नहीं है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस कद्र हालत आज कांग्रेस के अंदर हैं और दोषारोपण मुख्यमंत्री भाजपा पर कर रहे हैं। अपनी कुर्सी खतरे में देख मुख्यमंत्री बदले की भावना से काम कर रहे हैं। उन्हे नैतिकता के आधार पर स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए।
टारना माता मंदिर में देव कमरूनाग के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि के मंच का जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने अपनी राजनीतिक भड़ास निकालने के लिए प्रयोग किया वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी अमर्यादित भाषा ही उनकी हताशा को दर्शा रही है। आज मंडी का देव समाज आहत हुआ है कि इतने बड़े देव महाकुंभ में संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री का आचरण सही नहीं था। देव संस्कृति संरक्षण और संवर्धन का संदेश देने के बजाय मुख्यमंत्री ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मंच बना दिया। उन्होंने इस दौरान देवलुओं से भी बातचीत की और प्रशासन को उचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा। देव कमेटी ने उनका स्वागत किया और देवता की लोई भैंट की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, बल्ह  मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कार्यालय सचिव रोहित भभोरिया, भरत  कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भंरवाई चौक पर क्रेन की टक्कर से बाइक और दुकान को नुकसान

एएम नाथ। काँगड़ा : भरवाईं चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, शाम को भरवाईं चौक पर तीन क्रेन पुरानी...
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को होगा फैसला

शिमला :पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और राज्य बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को फैसला होगा। वित्त और ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 दिसंबर को हमीरपुर में चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन की तैयारियां जोरों पर

एएम नाथ। हमीरपुर 11 दिसंबर। प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेंपो ट्रैवलर-स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन को आवेदन आमंत्रित

21 जुलाई तक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर करें आवेदन एएम नाथ। चम्बा : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जिला चंबा के चयनित 41...
Translate »
error: Content is protected !!