कीरतपुर -नेरचौक फोरलेन से बदली हिमाचल की सूरत, हिमाचल के लोगों की तरफ़ से प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

by
विश्व स्तरीय सड़कें थी हिमाचल की ज़रूरत, जिसे प्रधानमंत्री पूरा कर रहे हैं,  एक दिन में एक लाख करोड़ के नेशनल हाईवे का उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी -जयराम ठाकुर
2024 के अंत तक हिमाचल में एक लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं से सुगम बनेगा हिमाचल – जयराम ठाकुर
एएम नाथ। मण्डी
जयराम ठाकुर ने किरतपुर-नेरचौक  फोरलेन के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस फ़ोर लेन से हिमाचल की सूरत बदल गई। पहले चण्डीगढ़ से मंडी के लिए पांच से छह घंटे का समय लगता था लेकिन अब यह दूरी आधे से भी कम समय में पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ की सड़कें बनाए जाने के लिए भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तरफ़ से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस फोरलेन को बनाने में 4,759 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 69 किलोमीटर लंबे फोरलेन को बनाने में लगभग चार साल लगे। इस प्रोजेक्ट में  में पांच टनल बनाई गई हैं। जयराम ठाकुर इस भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जयराम ठाकुर ने कहा कि विश्वस्तरीय सड़कें हिमाचल की ज़रूरत हैं। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन उद्योग को ऊँची उड़ान देने के लिए सड़कें सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस ज़रूरत को समझते हुए प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे की परियोजनाओं की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल जाएगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 112 नैशनल हाइवेज़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 1 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा है। ऐसा कोई पहली बार नहीं हो रहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इतनी बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिनचर्या का हिस्सा है। ख़ुशी की बात यह है कि प्रधानमंत्री हिमाचल का ख़ास ध्यान रखते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते सप्ताह सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने हमीरपुर के दोसडक़ा स्थित पुलिस मैदान से प्रदेश के लिए चार हजार करोड़ की सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मैं 2024 के खत्म होने से पहले हिमाचल प्रदेश के अंदर एक लाख करोड़ रुपए की लागत से सडक़ों का कायाकल्प होने वाला हैं। इनमें से कुछ सडक़ें बन चुकी होंगी, कुछ बन रही होंगी और कुछ का काम शुरू होने वाला होगा। शिमला से मटौर के लिए दस हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मार्ग में टनल, बाईपास, फोरलेन, डबल लेन, फोल्डर बनने के पश्चात कुल 43 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी जिससे लोगों का समय बचेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज हिमाचल में अगर विश्वस्तरीय सड़कें बन रही हैं, बेहतरीन सुविधाएँ मिल रही हैं, अटल टनल जैसी योजनाएं साकार हो रही है तो यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता देने के कारण ही संभव हो पा रही हैं। सिर्फ़ विकास और जनहित प्रधानमंत्री का लक्ष्य है।इसलिए आज पूरा देश सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में जयराम का कांग्रेस पर हमला ….कहा, अपने फायदे के लिए कई बार की लोकतंत्र की हत्या

हिमाचल ऑन सेल’ चला रही सुक्खू सरकार भाजपा नहीं होने देगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री : जयराम ठाकुर आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था, इतिहास नहीं भूलेगा देश : जयराम ठाकुर एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर बस स्टैंड तथा देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण : राज्य के बस अड्डों को चरणबद्व तरीके के किया जाएगा विकसितः डिप्टी सीएम

धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव : चार जून को नतीजे

नई दिल्ली, 16 मार्च । चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे। मतगणना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी : जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया...
Translate »
error: Content is protected !!