चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने चनेड स्कूल में की बाल अधिकारों पर चोट

by

बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई, सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग की दी जानकारी

एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड में बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ठाकुर ने की।
आज के जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल-अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों में जो नियम एवं प्रावधान है, उनके बारे में अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले और ब्लैकमेल करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल-जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
बच्चों को अनुशासन के महत्व एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार ठाकुर एवं प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस श्री सुरिंदर मोहन ठाकुर द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों एवं अध्यापकों हेतु भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया।
आज के कार्यक्रम में अध्यापक अध्यापिकाओं में प्रवक्ता कॉमर्स संदीप कुमार, प्रवक्ता अर्थशास्त्र ज्ञान भारद्वाज, प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र अनिल कुमार, प्रवक्ता कॉमर्स विनीत शर्मा, प्रवक्ता अंग्रेजी स्वर्णा भारद्वाज, प्रवक्ता रासायनिक विज्ञान अरुण कुमार, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान मनोज कुमार, प्रवक्ता इतिहास जितेंद्र कुमार, टी.जी.टी. मेडिकल भूपिंदर कुमार, टी.जी.टी. नॉन मेडिकल करुण कुमार, टेलीकॉम विषय की अध्यापिका मौली बख्शी, कृषि विषय की अध्यापिका श्रुति वर्मा सहित लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 मंत्रियों के खनौरी पहुंचने पर भड़के डल्लेवाल – आपको डर है कि मेरी मौत के बाद लोग आप सरकार के मंत्रियों को घर से नहीं निकलने देंगे

खनौरी (संगरूर)। किसानों की मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर पिछले 30 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी DC तोरुल एस रवीश ने हासिल कर इन स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कुल्लू, 22 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज एनएचएआई के अधिकारियों के साथ एक बैठक की । उन्होंने एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

11541 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 69 हजार से ज्यादा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 11541 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स :  पुरुष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ। मंडी :;हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है। मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव...
Translate »
error: Content is protected !!