विधायक आशीष बुटेल ने 1.40 करोड़ लागत की पार्किंग का लोकार्पण किया….पालमपुर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता – आशीष बुटेल

by
80 वाहन पार्क करने की क्षमता, स्थानीय लोगों को उचित दरों पर मिलेगी पार्किंग
पालमपुर, 9 अप्रैल : पालमपुर का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय जनभावना के अनुरूप विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और आगामी समय में पालमपुर क्षेत्र के लंबित कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाएगा।
पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने ये बात नगर निगम पालमपुर के वार्ड नं. 2 में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पार्किंग के लोकार्पण अवसर पर आयोजित जनसभा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पालमपुर के विकास कार्यों को पूर्ण करना उनका कर्तव्य ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने पार्किंग के लोकार्पण अवसर पर स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीयवासियों, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए यह पार्किंग राहत प्रदान करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों को उचित दरों पर पार्किंग में वाहन खड़ा करने की सुविधा नगर निगम द्वारा प्रदान की जाएगी।May be an image of one or more people
आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निगम पालमपुर के सभी वार्डों में हर समय पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम के लंबित विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करने के लिए भी सरकार वचनबद्ध है।May be an image of one or more people, temple and text
विधायक ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी इस दौरान उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर को कचरा-मुक्त बनाने के लिए नगर निगम के तहत बीते 5 वर्षों में 30 लाख किलो कचरे का निस्तारण किया गया है। इसके अलावा सड़कों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शहर में सीवरेज की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाया गया है। अन्य जनसेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।
नवनिर्मित पार्किंग में 80 वाहन पार्क किए जा सकेंगे और इसे करीब एक वर्ष के भीतर तैयार कर लिया गया है।May be an image of one or more people and dais
कार्यक्रम के दौरान वार्ड नं. 2 की पार्षद राधा सूद और स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने पार्किंग के लोकार्पण के लिए विधायक का आभार जताया।
इस अवसर पर महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राजकुमार, पूर्व महापौर एवं वर्तमान पार्षद पूनम बाली, आयुक्त नगर निगम नेत्रा मेती, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, एसडीएम पालमपुर डॉ. ओ.पी. यादव, वूल फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक चंद, एसई लोक निर्माण विभाग बी.एम. ठाकुर, व्यापार मंडल पालमपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, विभिन्न पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में सुनियोजित विकास पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास के दृष्टिगत सोमवार को ग्राम पंचायत बरनोह के सभागार में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस जागरूकता शिविर में लगभग 11 पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में राख-बिंदला-धनाड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह 9:00 बजे टाटा सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनो यूरिया लागत कम करने व पर्यावरण प्रदूषण घटाने में करेगा मददः भुवनेश

ऊना: ऊना जिले के बढ़ेड़ा गांव में एक किसान सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में किसानों को नैनो यूरिया तरल के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। जिसमें लगभग 48 किसानों ने भाग...
Translate »
error: Content is protected !!