नैनो यूरिया लागत कम करने व पर्यावरण प्रदूषण घटाने में करेगा मददः भुवनेश

by

ऊना: ऊना जिले के बढ़ेड़ा गांव में एक किसान सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में किसानों को नैनो यूरिया तरल के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। जिसमें लगभग 48 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य क्षेत्र प्रबन्धक इफको भुवनेश पठानिया, इफको डेलीगेट शुभ कुमार, इफको बाजार से मोहित शर्मा व सोलुबल फर्टिलाइजर एक्टिविस्ट गौरव चौधरी शामिल रहे।
भुवनेश पठानिया ने कहा कि सहकारी संस्था इफको ने किसानों के लिए क्रांतिकारी नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर नैनो यूरिया लिक्विड लॉन्च किया है। नैनो यूरिया पारंपरिक दानेदार यूरिया उर्वरक के उपयोग को कम करेगा और यूरिया के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा। यह यूरिया उर्वरक के उपयोग की लागत को कम करेगा और हमारे किसानों की फसल पैदावार में भी वृद्धि होगी।
भुवनेश पठानिया ने बताया कि यूरिया की 500 एमएल की एक बोतल सामान्य यूरिया के कम से कम एक बैग का काम करेगी, जिसकी कीमत 240 रूपए है। पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग तथा मृदा, जल व वायु प्रदूषण कम करने में सक्षम होने से यह पौधों के पोषण के लिए टिकाऊ उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए ग्लोबल वार्मिंग को काफी हद तक कम करने में सहायता मिलेगी तथा उपज में भी बढोतरी होगी। इसके प्रयोग से पौधों को संतुलित मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होंगे। नैनो यूरिया तरल फसलों को मजबूत व स्वस्थ बनाता है। यह फसलों को गिरने से बचाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ रूपये से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा –

अम्ब में बनेगा नया बस अड्डा रोहित भदसाली।  अंब, (ऊना), 26 सितंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए माता श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कर रही प्रवक्ताओं की तलाश : नेशनल टैलेंट हंट” शुरू, इच्छुक कांग्रेसी 5 जनवरी तक करे online आवेदन : भवानी पठानिया

एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के चयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका : शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक तथा आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष रखी

रोहित भदसाली। ऊना, 9 सितंबर. डीआरडीए ऊना की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट से झटका : यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार : एक अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

चंडीगढ़। पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया है।  इस मामले में एक...
Translate »
error: Content is protected !!