विधायक के पिता ने निगला जहर : घटना के वक्त चंडीगढ़ में थे विधायक लाभ सिंह उगोके, देर शाम विधायक ने खंडन करते हुए कहा पिता को हर्ट की समस्या थी

by

लुधियाना : पंजाब के भदौड़ से आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह ऊगोके के पिता दर्शन सिंह ने सल्फास निगल ली है। जिस कारण उनकी बिगड़ती हालत को देख उन्हें तुरंत डीएमसी अस्पताल लुधियाना लाया गया है। देर शाम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह ऊगोके के पिता दर्शन सिंह ने सल्फास निगलेने की बात का खंडन करते हुए ट्वीट1 किया ने उनके पिता ने जहर नही खाया हार्ट की समस्या आने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
लाभ सिंह उगोके चुनाव से पहले गांव में ही मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाया करते थे। जिस समय दर्शन सिंह ने सल्फास निगली उस समय विधायक ऊगोके चंडीगढ़ में पार्टी विधायकों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे तो उन्हें फोन पर जानकारी दी गई।
दर्शन सिंह के भाई जगतार सिंह ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। इतने में घर से फोन आया कि दर्शन की लाभ सिंह ऊगोके के बड़े भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली लेकिन अभी हालत खतरे से बाहर है। वह एक अन्य मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक जगतार ने यह भी कहा है कि उसके भाई को अटेक जैसी दिक्कत भी आई है जिस कारण उसे अस्पताल लाया गया है। अब मामले में सच्चाई क्या है ये दर्शन सिंह के बयानों के बाद ही पता चल पाएगी।
फ़ोटो : लाभ सिंह ऊगोके

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष अैर विचारधारा पर बनी एनीमेटड फिल्म जय भीम जो 22 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में, हर घर अंबेडकर के तहत विचार गोष्ठि करवाई

गढ़शंकर : डॉ. बी. आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की ओर से मिशन-हर घर अंबेडकर के तहत अंबेडकर भवन नंगल रोड पर विचार गोष्ठि करवाई गई जिस की प्रधानगी प्रीतम फिल्म प्रोडक्शन की ओर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूजीसी के नए नियमों पर विवाद : केंद्र सरकार की स्थिति पर सवाल

नई दिल्ली । केंद्र सरकार को विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव समाप्त करने के लिए लागू किए गए यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ बढ़ते विरोध का सामना करना पड़...
Translate »
error: Content is protected !!