विधायक डा. राज कुमार की ओर से मंडी में मंजी प्रोग्राम शुरु

by

चब्बेवाल मंडी से शुरु किए प्रोग्राम के अंतर्गत किसानों, आढ़तियों, मजदूरों आदि को गेहूं की खरीद संबंधी समस्याओं का होगा फौरी हल, मंडी में योज्य लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी का प्रबंध
होशियारपुर :  मंडियों में गेहूं की खरीद व प्रबंधों के मद्देनजर किसी भी समस्या के हल के लिए विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार ने आज मंजी प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए कहा कि इसके अंतर्गत किसानों, आढ़तियों, मजदूरों व अन्य साझीदारों को यदि मंडियों में किसी भी तरह की दिक्कत पेश आती है तो उसका तुरंत उचित हल यकीनी बनाया जाएगा।
सोमवार सांय दाना मंडी चब्बेवाल से मंडी में मंजी प्रोग्राम शुरु करते हुए विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में आती सभी मंडियों में उनकी ओर से फोन नंबर दिए जा चुके हैं ताकि गेहूं की खरीद, मंडियों में जरुरी प्रबंधों आदि संबंधी किसी भी किस्म की परेशानी की सूरत में उनके कार्यालय से संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, खाद्य व आपूर्ति विभाग व मंडी बोर्ड की टीमें सुचारु खरीद प्रबंधों को यकीनी बनाने, समय पर खरीद, अदायगी व लिफ्टिंग के लिए हर समय काम कर रही हैं ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
मंडी में मंजी प्रोग्राम शुरु करवाने के बाद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित चब्बेवाल मंडी का दौरा कर मौजूद किसानों से बातचीत की, जिन्होंने खरीद प्रबंधों पर पूरी तसल्ली प्रकटाई। इस मौके पर डा. राज कुमार ने किसान अशोक सिंह चब्बेवाल( 65) व किसान अवतार सिंह(77) गांव महिना की ढेरियों की बोली भी लगवाई। किसान अशोक सिंह व किसान अवतार सिंह ने बताय कि उनका क्रमवार 60 क्विंटल के करीब व 150 क्विंटल के करीब गेहूं की खरीद बहुत ही कम समय में हो गई।
इस मौके पर डा. राज कुमार की मौजूदगी में मंडी में योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण भी किया गया। विधायक ने बताया कि गेहूं के सीजन के दौरान किसी भी अनहोनी घटना के मद्देनजर दाना मंडी चब्बेवाल में फायर ब्रिगेड की गाड़ी का प्रबंध कर दिया गया है ताकि जरुरत पडऩे पर यह गाड़ी मौके पर पहुंच सके। उन्होंने बताया कि चब्बेवाल की मंडियों में अब तक 880 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है व जरुरी प्रबंध पूरी तरह अमल में लाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में मूर्ति स्थापना 8 को

गढ़शंकर, 29 नवंबर: मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में 8 दिसंबर को मूर्कीति स्थापना कीजा रही है। जानकारी देते एडवोकेट पंकज कृपाल ने बताया कि मंदिर में 6 दिसंबर को सुबह 11...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटियाला हिंसा मामले में 6 एफआईआर दर्ज, 25 आरोपी, 3 गिरफ्तार

पटियाला :  पटियाला हिंसा मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड नजर आ रही है। पुलिस ने हिंसा के मामले  में 6 एफआईआर दर्ज की हैं तथा 25 लोग आरोपी हैं। इनमें तीन को...
article-image
पंजाब , समाचार

दुबई से आई 72.5 किलो हेरोईन की खेप मामले में तीन आरोपी गुरदासपुर से काबू, आज किए जाएंगे कोर्ट में पेश

अमृतसर। जुलाई 2022 को मुम्बई के न्हावा शेवा पोर्ट से पुलिस और एटीएस मुंबई के सहयोग से पकड़ी गई 363 करोड़ की 72.5 किलो हेरोइन मामले में गुरदासपुर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज़ : मां मजदूरी करने गई, पीछे घर में पड़ी मिली बेटे की लाश

जगराओं :  मोहल्ला माई जीना में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान इकबाल सिंह के रूप में हुई है. परिवार को शक है कि उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!