विधायक डा. राज कुमार ने चब्बेवाल पी.एच.सी में लगवाई कोविड वैक्सीन, जिला होशियारपुर में आज तक कोविड वैक्सीन की 26971 डोजें लगी: जिला टीकाकरण अधिकारी

by

सार्वजनिक हितों में लोगों को अपने आप कोविड वैक्सीन के लिए आगे आने की अपील
बढ़ रहे केसों के मद्देनजर मास्क पहनने, एक दूसरे से दूरी रखने सहित सभी स्वास्थ्य सलाहों का पालन अति जरुरी: डा. चब्बेवाल
44 स्थानों पर लग रही वैक्सीन, अस्लामाबाद से पुरहीरां में मंगलवार से शुरु होगा टीकाकरण
चब्बेवाल :  विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार ने आज स्थानीय मिनी पी.एच.सी में खुद कोविड वैक्सीन लगवा कर टीकाकरण की शुरुआत करवाते हुए लोगों को अपील की कि पंजाब सरकार की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही है व लोगों को बिना किसी डर वहम के आगे आकर टीकाकरण करवाना चाहिए।
कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद बातचीत करते हुए डा. राज कुमार ने कहा कि वैक्सीन के प्रति यदि कहीं अफवाह सामने आती है तो लोगों को उससे सावधान रहते हुए समय पर कोविड वैक्सीन लगवानी चाहिए जो कि सार्वजनिक हितों में अति जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौबारा सिर उठाने से केसों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बचाव के लिए हम सभी को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए जा रहे परामर्श का मुकम्मल पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों को अपील की कि कोई भी व्यक्ति मास्क पहनने, एक दूसरे से बनती दूरी बरकरार रखने के साथ-साथ दूसरों को हिदायत का पालन में किसी किस्म की लापरवाही न अपनाए ताकि इस वायरस को और फैलने से रोका जा सके।
इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग ने बताया कि जिले में 44 सैशन साइटों पर वैक्सीन लगाई जा रही है व होशियारपुर में 2 साइटों पर मंगलवार से टीकाकरण शुरु किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड वैक्सीन की 26971 डोजें लगाई जा चुकी है, जिनमें से 7183 हैल्थ केयर वर्करों को पहली व 3008 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह 4955 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली डोज व 2367 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। सरकारी हिदायतों के मुताबिक 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग व 45 से 59 वर्ष तक के अलग-अलग शारीरिक समस्याओं का सामना कर रहे कुल 9458 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने बताया कि सैशन साइटों में लोग अपने आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक, सरकारी कर्मचारी अपना पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखा कर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
आज इन स्थानों पर होगी वैक्सीन लगाने की शुरुआत
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए आज नहर कालोनी डिस्पेंसरी होशियारपुर, हारटा बडला ब्लाक के चब्बेवाल, महिलांवाली, फुगलाना, चक्कोवाल ब्लाक के बागपुर, पोसी ब्लाक के  बिंजो के पनाम व हाजीपुर ब्लाक के निक्कूचक्क व दातारपुर में वैक्सीन लगनी शुरु हो गई है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से शहरी प्राइमरी हैल्थ सैंटर अस्लामाबाद व पुरहीरां में भी कोविड वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 6 जवान डोप टेस्ट में फेल, बर्खास्त कर भेजे गए घर : ट्रेनिंग के दौरान ऐसे हुआ शक

होशियारपुर ।  पंजाब के होशियारपुर के जहान खेला में पुलिस भर्ती केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान छह मुलाजिम डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। उनके डोप टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. इसके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से बाईक स्वार सेवानिवृत सैनिक की मौत : टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर:  गढ़शंकर-नंगल पर गांव कोकोवाल के निकट एक ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। परवीन देवी निवासी गढ़ी मानसोवल ने पुलिस को बयान  दिया...
article-image
पंजाब

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम तहत बने कूड़ा डंप लोगों के लिए परेशानी और बीमारियों का सबब

गढ़शंकर, 8 नवंबर: केंद्र सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत करोड़ों रुपये की लागत से गांवों में कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए गए कूड़ा डंप लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां-2024 के तहत अंडर-14 फुटबॉल मुकाबले आयोजित : डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने करवाई मुकाबलों की शुरुआत

माहिलपुर/ होशियारपुर, 15 सितंबर : पंजाब सरकार द्वारा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित “खेडां वतन पंजाब दियां-2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल मैचों का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!