केजरीवाल की बिजली ग्रंटी हर वर्ग के लिए लाभदायक होगी – विधायक रौड़ी

by

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी पंजाब शाखा द्वारा आगामी विधानसभा के चुनावों की तैयारी हेतु विरोधियों पर हमलावर रुख अख्तयार करते पंजाब में महंगी बिजली तथा लगाए जा रहे लंबे बिजली कटों खिलाफ एक विशेष बैठक विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय गढ़शंकर में हुई। बैठक दौरान दोआबा जोन आबजर्वर अभिशेक राय, संयुक्त सचिव हरमिंदर बख्शी, जिला सचिव कर्मजीत कौर, एससी विंग के प्रांतीय सचिव नरिंदर घागों, बुद्धीजीवी विंग के जिलाध्यक्ष कृष्णजीत सिंह राओ, ट्रांसपोर्ट विंग के जिलाध्यक्ष गुरमुख सिंह गोगों शामिल हुए। बिछुड़े नेता को श्रद्धांजलि देने पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय संंयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में आप की सरकार बनने पर हर वर्ग को 300 यूनिट हर माह नि:शुल्क देने, पुराने बिल माफ करने, काटे कुनैक्शन बहाल करने व 24 घंटे बिजली सप्लाई देने संबंधी वर्करों को तैयार करते हर गांव हर गांव तक बिजली ग्रंटी पहुंचाने के लिए तैयार किया गया। बैठक दौरान विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने संबोधित करते कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब में दिल्ली जैसी सेहत व शिक्षा तथा बिजली ग्रंटी हर वर्ग के लिए लाभदायक होगी। इस अवसर पर सोम नाथ बंगड़, गुरदयाल सिंह भनोट, रनजीत बिंजों, वीर सिंह हरमां, अमनदीप सिंह मान, परमजीत सिंह बब्बर, संजय पिपवीवाल, बलदीप सिंह सरपंच आदि ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडीएम गढ़शंकर ने तहिसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

गढ़शंकर  : पंजाब सरकार के दिशानिर्देश मुताबिक एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने तहिसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।           इस मौके पर एसडीएम हरबंस सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

डबल मर्डर से सनसनी : पत्नी और पिता की हत्या का आरोप…घरेलू कलह और नशे की लत की बात आई सामने

जालंधर। जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 7 में बुधवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक युवक पर अपनी पत्नी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बाबा बालकनाथ न्यास ने 40.60 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

रोहित जसवाल।  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध का प्रबंधन करने वाले एक न्यास ने इस वर्ष इसके संचालन के लिए 40.60 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। अधिकारियों...
article-image
पंजाब

Excellent Result of B.Ed.

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 17 : Under the guidance of Dr. Anoop Kumar, President of D.A.V. College Managing Committee, and Mr. D.L. Anand (Retired Principal), Secretary, the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur has achieved...
Translate »
error: Content is protected !!