संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कल दिल्ली के लिए जत्थे होंगे रवाना

by

गढ़शंकर: किसानी मोर्चे को समर्पित संयुक्त किसान मोर्चा की एक विशेष बैठक गांव लल्लियां में हुई। बैठक में 21 जुलाई को जत्थों के रूप में दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस मौके किसान नेताओं ने संबोधित करते कहा कि 21 जुलाई को दिल्ली के लिए जत्थे रवाना होंगे और उन्होंने इलाके के किसानों को दिल्ली जाने के लिए तैयारियां करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इलाके की किसान जत्थेबंदी का गठन भी किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे का संदेश गांव गांव पहुंचाया जाएगा और नौजवानों व किसानों को दिल्ली जाने के लिए अधिक से अधिक प्रेरित किया जाएगा। बैठक दौरान परमजीत सिंह बब्बर, बघेल सिंह, सतनाम सिंह बोड़ा, डा. हरविंदर सिंह बाठ, एडवोकेट जसवीर सिंह राय, बलदीप सिंह इब्राहीमपुर, जसवंत सिंह भट्ठल, हरजिंदर सिंह मंडेर आदि शामिल थे।
फोटो कैप्शन:

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन जंगली सांभरों ने माहिलपुर शहर में मचाया उत्पात : दुकान में लगे शीशे से टकरा कर हुआ घायल

माहिलपुर , 27 नवंबर  : बीती रात तीन जंगली सांभर रास्ता भटक कर माहिलपुर शहर में रिहायशी इलाके में घुस गए जिसके चलते शहर के लोगों में इन्हें देखने की उत्सुकता पैदा हो गई।...
article-image
पंजाब

विकास फंडों का सही प्रयोग कर तय समय पर विकास कार्य बनाए जाए यकीनी: करमजीत कौर

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा अधिकारियों को टीम बन कर एकजुटता व तालमेल के साथ कार्य करने...
article-image
पंजाब

पौष्टिक फल बगीची लगाने संबंधी किसान गोष्ठी व प्रशिक्षण कैंप लगाया

होशियारपुर: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर की ओर से आत्मा स्कीम के अंतर्गत पौष्टिक फल बगीची लगाने संबंधी इच्छुक किसानों व ब्लाकों के आत्मा स्टाफ...
article-image
पंजाब

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण : शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सामाजिक कल्याण सहित 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उठाए गए कदमों का किया उल्लेख

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बता दें कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण दिया। अपने अभिभाषण में गवर्नर ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!