विधायक डॉ. जनक राज के मास्टर स्ट्रोक से भरमौर अस्पताल को मिले चार विशेषज्ञ डॉक्टर

by

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। सीएचसी भरमौर में अब चार विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। जिनमें गायनी, बेहोशी, रेडियोलॉजी और चाइल्ड स्पेशलिस्ट शामिल हैं। इस कदम से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और मरीजों को अब उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की लगातार पहल और संघर्ष के परिणामस्वरूप यह संभव हो पाया है। बार-बार आग्रह करने पर भी जब समाधान नहीं मिला, तो उन्होंने माननीय हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।
हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही भरमौर अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो सके।
डॉ. जनक राज ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए माननीय हाई कोर्ट का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय भरमौर क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल विषय पर कार्यशाला आयोजित

बीबीएन,10 फरवरी (तारा) : केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय एवं हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बद्दी में गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जीई.एम.) पोर्टल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की अहम् भूमिका – DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 18 मार्च। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित की गई,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह नरेंद्र भारती। मंडी :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र में 383 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ । दून : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 383 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और...
Translate »
error: Content is protected !!